प्रमुख लक्ष्य

  • कृषि, कृषि वानिकी, पशुपालन, मछली पालन, गृह विज्ञान और संबंधित विज्ञानों में शिक्षा, अनुसंधान और उसके अनुप्रयोग के लिए योजना बनाना, क्रियान्वयन करना, सहायता देना, बढ़ावा देना और समन्वय करना।
  • कृषि, पशुपालन, मछली पालन, गृह विज्ञान और संबंधित विज्ञानों पर आधारित अपने प्रकाशनों और सूचना प्रणाली के द्वारा मूल्यांकन और सामान्य सूचना का प्रचार-प्रसार करना तथा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रम तैयार करना और बढ़ावा देना।
  • कृषि, कृषि वानिकी, पशुपालन, मछली पालन, गृह विज्ञान और संबंधित विज्ञानों में शिक्षा, अनुसंधान, प्रशिक्षण और सूचनाओं के प्रचार-प्रसार के परामर्श सेवाएं देना, क्रियान्वयन करना और बढ़ावा देना।
  • कृषि, कटाई के बाद की प्रौद्योगिकी और ग्रामीण विकास के व्यापक क्षेत्रों की समस्याओं पर ध्यान देना और इसके लिए अन्य संस्थाओं जैसे भारतीय समा‌जिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद, भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र और विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर सांझा कार्यक्रम तैयार करना।
  • परिषद के लक्ष्यों को पाने के लिए आवश्यक अन्य कदम उठाना।