मिशन अधिदेश

3. मिशन

भारत को भूख तथा कुपोषण से मुक्त बनाना।

4. अधिदेश

· विविध कृषि-पारिस्थितिकियों और परिस्थितियों के अनुकूल उन्नत फसल किस्मों/संकरों तथा दक्ष, किफायती, पर्यावरण-अनुकूल और सतत फसल उत्पादन एवं संरक्षण प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए पारंपरिक और आधुनिक वैज्ञानिक ज्ञान, उपकरणों तथा अत्याधुनिक विज्ञान का उपयोग करना; बुनियादी, रणनीतिक और पूर्वानुमानित फसल विज्ञान अनुसंधान में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना।

· संकर किस्मों पर अतिरिक्त जोर देते हुए बीज उत्पादन प्रौद्योगिकियों का परिष्करण और प्रजनक बीज का उत्पादन।

· पौधों, कीटों और अन्य अकशेरुकी जीवों तथा कृषि की दृष्टि से महत्वपूर्ण सूक्ष्मजीवों के आनुवंशिक संसाधनों का संरक्षण और सतत उपयोग।

· फसल विज्ञान में ज्ञान-आधारित परामर्श और सलाह प्रदान करना।

×