प्राथमिकता वाले क्षेत्र
प्रग्रहण मात्स्यिकी (समुद्री और अन्तः स्थलीय):
- व्यावसायिक महत्व की समुद्री मत्स्य स्टॉक का प्रजाति अनुसार जैविक डेटाबेस और मौजूदा मत्स्य उत्पाद का आकलन।
- दायित्वपूर्ण मात्स्यिकी की चुनौतियां स्वीकारना।
- खुले जल में मात्स्यिकी प्रबंधन के कम्प्यूटर आधारित मॉडल।
- समुद्री जैवविविधता डेटाबेस का विकास, जीआईएस प्लेटफार्म पर संरक्षण और प्रबंधन कार्य योजना बनाना।
- दूर संवेदी प्रौद्योगिकी का प्रयोग करते हुए अन्तर्देशीय मत्स्य संसाधनों की क्षमताओं पर आधारित मानचित्रण करना जिसमें उत्पादन, प्रमुख प्रग्रहण रूझान, प्रजातियों का संगठन, पारिस्थितिकी दशाओं पर आधारित सूचनाओं का भी समवेशन शामिल है।
- पारिस्थितिकी गुणों एवं मत्स्य उत्पादन के टिकाऊपन को बरकरार रखने के उद्देश्य से नदियों के आपसी जुड़ाव के प्रभाव का मत्स्य स्टॉक, जलजीव, जैवविविधता एवं पर्यावरणीय प्रभाव का अध्ययन।
- पारिस्थितिकी, अन्तः स्थलीय और समुद्री पर्यावरण में अत्यधिक जलवायु परिवर्तन के प्रभाव आदि मत्स्य व्यवहार अनुक्रिया पर दीर्घावधि डेटाबेस तैयार करना।
- नकारात्मक प्रभावों को कम करने और नयी संभावनाएं तलाशने के लिए जलवायु परिवर्तन एक्शन प्लान का विकास।
- तनावयुक्त जलजीव पारिस्थितकी का पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन और जैव उपचार।
- पर्वतीय मत्स्य संसाधन प्रबंधन का आकलन और कार्य योजना।
- जलाशयों, झीलों और बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में मात्स्यिकी में सुधार लाने के लिए अनुकूल प्रबंधन मॉडलों का शुरूआती परीक्षण।
- समुद्र में मछुआरों की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों का निवारण।
जलजीव संवर्द्धन: (ताजा जल, खारा जल, समुद्री जीव संवर्द्धन, शीत जल):
- समुद्री जीव संवर्द्धन और खुला समुद्री जलजीव संवर्द्धन के लिए टिकाऊ प्रौद्योगिकियों का विकास करना
- ताजा जल और खारा जल जीव संवर्धन में अधिक क्षमतावान फिन/शैलफिश प्रजातियों और विभिन्न संवर्द्धन पद्धतियों द्वारा जलजीव संवर्द्धन विविधता लाना
- उच्च मूल्य वाली फिन फिश और शैल फिश का प्रजनन और संवर्द्धन
- जैविक जलजीव पालन
- सामान्य बीमारियों के विरूद्ध मत्स्य स्वास्थ्य प्रबंधन, इम्यूनो प्रोफिलेक्सिस और उपचार
- सजावटी मछली प्रजनन और पालन
- क्षमतावान शीत जल मत्स्य प्रजातियों के लिए प्रजनन और संवर्द्धन प्रौद्योगिकियों में सुधार
- अन्तः स्थलीय लवणीय जल क्षेत्रों के लिए जलजीव संवर्धन हेतु प्रौद्योगिकियों का विकास।
- जलाशयों और जलोढ़ भूमि के लिए पेन और बाड़ा संवर्धन प्रौद्योगिकियों का विकास।
- जीवित कीट आहार के रूप में मत्स्य पोषण आहार विकास और प्रौद्योगिकी।
- अन्तः स्थलीय जलजीव पालन में जल का नियोजित प्रयोग।
- विभिन्न जलजीव संवर्धन पद्धतियों के लिए जल पुनः चक्रण हेतु इकाईयों का विकास।
- मौजूदा फिनफिश और शैलफिश प्रजातियों में विकास और रोग प्रतिरोधिता के लिए आनुवंशिक सुधार।
मत्स्य आनुवंशिकी और जैव प्रौद्योगिकी :
- जैव विविधता रिपोजटरी के विकास के लिए मत्स्य जर्मप्लाज्म संसाधनों की सूची तैयार करना।
- मृत्यु उपरांत स्पर्म परिरक्षण और जीनोम संरक्षण की प्रौद्योगिकियों का विकास करना।
- देशज़ और विदेशी, मत्स्य आयात जोखिम विश्लेषण और रोग निदान करना।
- विभिन्न पारिस्थितिकियों में फिश और शैलफिश तथा संबद्ध टैक्सोनोमिक समूह के जोनोटाइप तैयार करना।
- सूक्ष्मजीवाणुओं की आनुवंशिक सूची तैयार करना।
- फिश और शैलफिश का साइटोजेनेटिक और जीनोटॉक्सिटी अध्ययन।
- प्राथमिक मत्स्य उत्पादन और उत्पादों के लिए मानक और प्रमाणीकरण संबंधी नियमों का विकास करना।
मत्स्य प्रग्रहण और प्रग्रहण उपरांत
:
- नयी पीढ़ी (ईंधन की कम खपत वाले) फिशिंग नौकओं और गियर्स के डिजाइन तैयार करना।
- ईईजेड के लिए पर्यावरण हितैषी और उत्तरदायित्वपूर्ण मत्स्य तकनीकें।
- मत्स्य प्रग्रहण, प्रसंस्करण और परिवहन में ऊर्जा संरक्षण।
- फिश-बाई-केच के उपयोग की प्रौद्योगिकियों का विकास करना।
- नदियों और जलाशयों से सतत् मत्स्य प्रग्रहण के लिए पर्यावरण हितैषी मत्स्य तकनीकों का विकास।
- प्रग्रहण उपरांत हानि को कम करना और मत्स्य अवशिष्ट का प्रभावी उपयोग।
- औषधीय महत्व के बायोएक्टिव तत्व निकालना।
- सैनिटेशन, हाइजीन और गुणवत्ता नियंत्रण के लिए प्रोटोकॉल।
- गुणवत्ता प्रबंधन और सुरक्षा।
मत्स्य अभियांत्रिकी:
- मछली पकड़ने और मत्स्य प्रसंस्करण के लिए उपकरणों का विकास करना।
- मत्स्य प्रग्रहण और प्रग्रहण उपरांत कार्यों के लिए बायोइंफोर्मेटिक्स और आईटी आधारित समाधान।
- जलजीव संवर्द्धन के लिए जलाशयों में रिसाव पर काबू पाने वाली तकनीकों का विकास करना।
- छिद्रयुक्त और ढीली मृदा में मत्स्य फार्म निर्माण के लिए तकनीकों का विकास करना।
मत्स्य शिक्षा:
- मात्स्यिकी, जलजीव पालन, प्रग्रहण-प्रग्रहण उपरांत, प्रसंस्करण, जलजीव पालन अभियांत्रिकी, जलीय पर्यावरण और मत्स्य-व्यवसाय प्रबंधन जैसे उभरते क्षेत्रों में मानव संसाधन विकास।
- देश भर में मछली पालन और जलजीव पालन पर नीति निर्माण एवं प्रशासनिक दृष्टि से उपयोग संपूर्ण सूचना का दस्तावेज तैयार करना।
फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें