भाकृअनुप–वीपीकेएएस, अल्मोड़ा में पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

भाकृअनुप–वीपीकेएएस, अल्मोड़ा में पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

7 अगस्त, 2026, अल्मोड़ा

भाकृअनुप–विवेकानन्‍द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्‍थान (वीपीकेएएस), अल्मोड़ा के हवालबाग परिसर में  3 से 7 अगस्त, 2026 के दौरान "कार्यशाला मशीनों के संचालन एवं मशीनिंग कौशल" पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ. लक्ष्मीकांत, निदेशक, वीपीकेएएस, के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ।

     

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 7 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को लेथ, मिलिंग एवं शेपर मशीनों का सचित्र व व्यावहारिक परिचय, सुरक्षा नियम, शाफ्ट एवं बुश निर्माण, थ्रेड कटिंग तथा आंतरिक एवं बाहरी की-वे निर्माण का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण के दौरान मापन उपकरणों के उपयोग, मशीनों के रखरखाव तथा सामान्य दोषों के निवारण की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के सफल समापन पर बधाई दी गई तथा भविष्य में कार्यशाला आधारित तकनीकी कार्यों में इस अर्जित कौशल का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

   

कार्यक्रम का समन्वय डॉ. मनोज कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक (प्रक्षेत्र मशीनरी एवं पावर), अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना - कटाई-उपरांत प्रौद्योगिकी द्वारा किया गया।

(स्रोतः भाकृअनुप–विवेकानन्‍द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्‍थान, अल्मोड़ा)

×