भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान अविकानगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान अविकानगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

8 मार्च, 2026, अविकानगर

भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान, अविकानगर, में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में, श्रीमती स्नेहा जाखड़, अतिरिक़्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मालपुरा, तथा विशिष्ट अथिति के रूप में, श्रीमती रेखा सैन, भूतपुर्व सरपंच, झाड़ली, उपस्थित रहीं। डॉ. अरुण कुमार तोमर, निदेशक, भाकृअनुप-सीएसडब्ल्यूआरआई, द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई।

 

श्रीमती स्नेहा जाखड़ ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज महिलाओ को अपने अधिकार का सदुपयोग करते हुए अपने परिवार की आर्थिक विकास में भागीदार बनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ कामकाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। श्रीमती जाखड़ ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज क़ानून का सही उपयोग करते हुए वे अपने सपने को नई उड़ान दे सकते हैं। उन्होंने नई पीढ़ि को सलाह स्वरूप कहा कि वे माता पिता से अपने बात साझा करें जिससे समय पर अच्छी सलाह मिल सके साथ ही किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

श्रीमती रेखा सैन ने अपनी पंचायत के लोगो को संस्थान की विभिन्न स्कीम से लाभा प्राप्त करने को लेकर निदेशक का आभार प्रकट कियाl उन्होंने बताया कि आज सीएसडब्ल्यूआरआई हमारी माताओं ओर बहिनों को कौशल विकास के माध्यम से वैज्ञानिक भेड़ बकरी पालन तथा सिलाई जैसे तकनकी ज्ञान को बढ़ावा देकर उन्हें सशक्त तथा आत्मनिर्भर बना रहा है।

 

डॉ. तोमर ने अपने सम्बोधन में बताया कि संस्थान महिलाओं को हर गतिविधियों से जोड़ कर लाभ पहुचाने का कार्य कर रहा है। निदेशक ने कहा कि महिलाओं के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है, इसलिए माताओं से निवेदन है कि वे अपने बेटा एवं बेटी को समान अवसर दें साथ ही अपने बेटे को महिलाओं का सम्मान करना सीखायेंl उन्होंने कहा कि संस्थान आज क़ृषि एवं पशुपालन में उद्यमिता विकास के माध्यम से गांवों में ही रोजगार के विभिन्न अवसर का सृजन कर रहा है तथा इससे जुड़ने के लिए ग्रामीणों को लगातार जागरूक कर रहा हैl

महिलाओं से विभिन्न प्रश्न पूछ गये अधिक जवाब देने वाले प्रतिभागी को विजेता घोषित कर अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर शिरकत करने वाली महिलाओं को सब्जी के बीज किट एवं बैग प्रदान किया गया।

मालपुरा तहसील के विभिन्न गांवों की 102 से ज्यादा चयनित महिला किसानों ने इस कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान से मिले सहयोग के बारे में अपना विचार साझा किया।

डॉ. गरिमा चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

(स्रोतः भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान, अविकानगर)

×