भाकृअनुप तथा आईडब्ल्यूएमआई ने जलवायु-लचीले जल प्रबंधन को आगे बढ़ाने के लिए पांच वर्षीय रणनीतिक कार्य योजना पर किया हस्ताक्षर

भाकृअनुप तथा आईडब्ल्यूएमआई ने जलवायु-लचीले जल प्रबंधन को आगे बढ़ाने के लिए पांच वर्षीय रणनीतिक कार्य योजना पर किया हस्ताक्षर

24 सितंबर, 2026, नई दिल्ली

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप) तथा अंतरराष्ट्रीय जल प्रबंधन संस्थान (आईडब्ल्यूएमआई), श्रीलंका ने द्विपक्षीय वैज्ञानिक अनुसंधान सहयोग, नीति एकीकरण और जलवायु-लचीले कृषि जल प्रबंधन को मजबूत करने के लिए व्यापक पांच वर्षीय रणनीतिक कार्य योजना (2026–30) पर हस्ताक्षर किए।

ICAR and IWMI Sign Five-Year Strategic Work Plan to Advance Climate-Resilient Water Management

कार्य योजना पर डॉ. एम.एल. जाट, सचिव, डेयर एवं महानिदेशक, भाकृअनुपतथा डॉ. मार्क स्मिथ, महानिदेशक, आईडब्ल्यूएमआई ने आज एनएएससी कॉम्प्लेक्स, पूसा, नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए।

रणनीतिक कार्य योजना का उद्देश्य कृषि में जल लचीलापन बढ़ाने के लिए सहयोगात्मक अनुसंधान को बढ़ावा देना और ज्ञान-आधारित दृष्टिकोणों को मजबूत करना है, जिसमें वैज्ञानिक सहयोग को आगे बढ़ाने और कृषि जल प्रबंधन में नीति एकीकरण को समर्थन देने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

ICAR and IWMI Sign Five-Year Strategic Work Plan to Advance Climate-Resilient Water Management

हस्ताक्षर समारोह के दौरान भाकृअनुप तथा आईडब्ल्यूएमआई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

(स्रोत: अंतरराष्ट्रीय संबंध प्रभाग, भाकृअनुप)

×