20 फरवरी, 2023, कनेरी, कोल्हापुर
भाकृअनुप-श्री सिद्धगिरि कृषि विज्ञान केन्द्र, कनेरी, कोल्हापुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय किसान मेले (20-26 फरवरी, 2023) का आज उद्घाटन किया गया।
श्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा श्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने मेले का उद्घाटन किया।
श्री भैया जी जोशी (आरएसएस); अध्यक्ष एनजीटी, श्री. एके गोयल; अध्यक्ष, एनसीएसटी, श्री हर्ष चव्हाण; पालक मंत्री कोल्हापुर, श्री दीपक केसरकर; महाराष्ट्र सरकार के मंत्री, श्री चंद्रकांत पाटिल; सांसद श्री अमोल कोल्हे; संसद सदस्य चिकोड़ी, श्री अन्नासाहेब जोले; सांसद श्री. संजय मांडलिक; सांसद श्री धैर्यशील माने; सांसद श्री धनंजय महादिक; विधायक श्री रुतुराज पाटिल; श्री दिनेश कुलकर्णी (भारतीय किसान संघ) आदि उपस्थित होकर इस अवसर की शोभा बढ़ाई।
श्री शिंदे ने प्रदर्शनी की प्रमुख बातों का जिक्र किया। उन्होंने किसानों के बीच प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा इसके क्षेत्र को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने महाराष्ट्र में 25 लाख हेक्टेयर तक प्राकृतिक खेती के तहत क्षेत्रों को बढ़ाने पर जोर दिया।
श्री फडणवीस ने वर्तमान परिदृश्य में पांच तत्वों के संतुलन पर जोर दिया और देसी गाय के संरक्षण पर भी जोर दिया।

श्री भैय्या जोशी ने पारंपरिक+प्रौद्योगिकी=आत्मनिर्भर गांवों के लिए सतत विकास को लक्ष्य के रूप में रेखांकित किया और शिक्षा नीति पर भी बल दिया।
पशु प्रदर्शनी का उद्घाटन, भारत सरकार के नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष, श्री ए.के. गोयल ने किया। उन्होंने देशी गायों, भैंसों, बैलों, घोड़ों, गधों, बिल्लियों और कुत्तों जैसे विविध जानवरों की पशु प्रदर्शनी का भी दौरा किया।
भाकृअनुप-श्री सिद्धगिरी केवीके के अध्यक्ष, पी.पी. अद्रुश्य कडसिद्धेश्वर स्वामी ने किसानों से देशी गाय आधारित खेती अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीकों और भारत में खेती के सतत विकास से जुड़ने पर भी जोर दिया।
इस प्रकार गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पंचमहाभूत पर एक गैलरी का भी उद्घाटन किया गया।
20 फरवरी, 2023 को 2.4 लाख से अधिक लोगों ने प्रदर्शनी का दौरा किया।
(स्रोत: भाकृअनुप-श्री सिद्धगिरि कृषि विज्ञान केन्द्र, कनेरी, कोल्हापुर, महाराष्ट्र)
Like on Facebook
Subscribe on Youtube
Follow on X X
Like on instagram