Reports on Capacity Building

Reports on Capacity Building

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के लिए कृषि व पोषण संबंधों में बदलाव

17 नवंबर 2016, हैदराबाद

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के लिए कृषि व पोषण संबंधों में बदलाव

"खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के लिए कृषि व पोषण संबंधों में बदलाव" विषय पर दस दिवसीय (17-26 नवंबर 2016) भाकृअनुप द्वारा प्रायोजित लघु पाठ्यक्रम का आयोजन भाकृअनुप – केन्द्रीय शुष्कभूमि कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद द्वारा किया गया।

‘शुष्क क्षेत्र में किसानों की आमदनी बढ़ाने हेतु लघुस्तरीय उद्यम’ पर मॉडल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम

‘शुष्क क्षेत्र में किसानों की आमदनी बढ़ाने हेतु लघुस्तरीय उद्यम’ विषय पर 1-8 नबम्बर, 2016 तक मॉडल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का आयोजन भाकृअनुप – केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जोधपुर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को विस्तार निदेशालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित किया गया।

कोलकाता में मात्स्यिकी स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

5 नवम्बर, 2016, कोलकाता

भाकृअनुप - केन्द्रीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, बैरकपुर द्वारा राष्ट्रीय जलजीव रोग निगरानी और मेरा गांव मेरा गौरव कार्यक्रमों के तहत मात्स्यिकी स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन मात्स्यिकी विभाग, कोलकाता के सहयोग से पूर्वी कोलकाता के बंटाला गांव में किया गया।

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए चावल उत्पादन प्रौद्योगिकी क्षमता निर्माण कार्यक्रम

18 अक्टूबर, 2016, कटक

भाकृअनुप - राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (एनआरआरआई), कटक द्वारा 18 से 22 अक्टूबर, 2016 के दौरान पांच दिवसीय "चावल उत्पादकता बढ़ाने के लिए विकसित उत्पादन प्रौद्योगिकी" विषय पर प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

“संकर सब्जी बीज के उत्पादन तकनीक और सिद्धांत” पर प्रशिक्षण

27 सितंबर 2016, वाराणसी

Training on “Principles and production techniques of hybrid seeds in vegetables”

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित “संकर सब्जी बीज के उत्पादन तकनीक और सिद्धांत” पर 12 दिवसीय (8 - 27 अक्टूबर, 2016) प्रशिक्षण कार्यक्रम भाकृअनुप – भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी में आयोजित किया गया।

जलवायु परिवर्तन न्यनीकरण तथा कृषि वानिकी के माध्यम से अनुकूलन और आजीविका" विषय पर भाकृनुप – काजरी में समर स्कूल

भाकृअनुप के सौजन्य से भाकृअनुप – केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जोधपुर द्वारा "जलवायु परिवर्तन न्यनीकरण तथा कृषि वानिकी के माध्यम से अनुकूलन और आजीविका परिवर्तन" विषय पर 3 से 23 अगस्त, 2016 तक समर स्कूल का आयोजन किया गया।

जलवायु परिवर्तन न्यनीकरण तथा कृषि वानिकी के माध्यम से अनुकूलन और आजीविका

जाल निर्माण और मरम्मत पर महिला मछुआरों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम

मत्स्यन प्रौद्योगिकी संभाग भाकृअनुप – केन्द्रीय मात्स्यिकी प्रौद्योगिकी, कोचीन द्वारा ‘जाल निर्माण और मरम्मत’ पर महिला मछुआरों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन 8-12 अगस्त, 2016 के बीच किया गया।

श्री के.जी. मेक्सी, विधायक, कोच्चिन ने अपने अभिभाषण में मत्स्य पालन के क्षेत्र में इस प्रकार के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया।

जूट हस्तशिल्प निर्माण पर प्रशिक्षण

कोलकाता, 31 अगस्त, 2016

एग्री बिजनेस इन्क्यूबेशन (एबीआई) परियोजना के अंतर्गत "जूट हस्तशिल्प निर्माण" पर छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आईसीएआर - एनआईआरजेएएफटी, कोलकाता द्वारा केवीके, भद्रक (ओयूएटी) ओडिशा में 25-30 अगस्त, 2016 को आयोजित किया गया। ओडिशा के भद्रक जिले के कृषि आधारित शिल्प कार्य से जुड़े 15 प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

×