Reports on Capacity Building

Reports on Capacity Building

कृषि और बागवानी फसलों के लिए कृषि उपकरणों के चयन, समायोजन और रखरखाव तथा संचालन पर प्रशिक्षण

भोपाल, 25 अगस्त 2016

कृषि और बागवानी फसलों के लिए कृषि उपकरणों के चयन, समायोजन और रखरखाव तथा संचालन पर भाकृअनुप – केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल में तकनीकी कर्मियों के लिए 10 दिवसीय (16-25 अगस्त, 2016) प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

Training on Selection, Adjustment, Operation and Maintenance of Agricultural Implements for Field and Horticultural Crops

मिट्टी और पौध विश्लेषण के लिए उन्नत उपकरणों का प्रयोग व रखरखाव

भोपाल, 13 अगस्त 2016

सटीक मृदा एवं पौध विश्लेषण के लिए उन्नत उपकरणों के रखरखाव और संचालन, प्रयोगशाला सुरक्षा नियम एवं इनके संचालन में सावधानियों से संबंधित नए कौशल विकसित करने के उद्देश्य से भाकृअनुप – भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 8 अगस्त, 2016 को किया गया।

Use and Maintenance of Advanced Instruments in Soil and Plant Analysis

"कृत्रिम गर्भाधान व वैज्ञानिक प्रबंधन विधियों द्वारा शूकर प्रजनन को बढ़ावा" विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

भाकृअनुप- उत्तर-पूर्वी पर्वतीय क्षेत्र अनुसंधान परिसर, नगालैंड केंद्र और केवीके दीमापुर द्वारा संयुक्त रूप से "कृत्रिम गर्भाधान व वैज्ञानिक प्रबंधन विधियों द्वारा शूकर प्रजनन को नगालैंड में बढ़ावा" विषय पर तीन दिवसीय  (20 जुलाई से 22 जुलाई, 2016) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम भाकृअनुप - नागालैंड केंद्र, झरनापानी में शिक्षित बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

ओयस्टर मशरूम की खेती पर प्रशिक्षण

12 जुलाई, 2016, पासीघाट

ओयस्टर मशरूम की खेती पर एक दिवसीय परिसर प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र, पूर्वी सियांग तथा बागवानी व वानिकी कॉलेज, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पासीघाट, अरूणाचल प्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। 

नार्म में विशाल डाटा विश्लेषण प्रशिक्षण कार्यक्रम

13-22 जून 2016, हैदराबाद

Training Programme on Big Data Analytics at NAARM

भाकृअनुप - राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी (नार्म), राजेंद्रनगर, हैदराबाद में 10 दिवसीय (13-22 जून 2016) तक विशाल डाटा विश्लेषण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), भारत सरकार द्वारा प्रायोजित किया गया था।

एकीकृत जलसंभर प्रबंधन परियोजना पर प्रशिक्षक प्रशिक्षण

'एकीकृत जलसंभर प्रबंधन परियोजना (आईडब्ल्यूएमपी)' पर तीन दिवसीय (14 - 16 जून, 2016) प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भाकृअनुप – भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून और एमएएनएजीई, हैदराबाद के सहयोग से आयोजित किया गया।

"विज्ञान में दर्शन, विधि और नैतिकता" पर कार्यशाला व प्रशिक्षण कार्यक्रम

Workshop-cum-Training Programme on

संवाद और सह-शिक्षा व पर आधारित " विज्ञान में दर्शन, विधि और नैतिकता" विषय पर कार्यशाला व प्रशिक्षण कार्यक्रम 26-28 मई, 2016 को भाकृअनुप – केन्द्रीय मीठाजल जलजीवपालन, भुबनेश्वर और भाकृअनुप- केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, कोच्चि के तकनीकी सहयोग द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान के युवा वैज्ञानिकों की दक्षता बढ़ाना था।

एकीकृत जलसंभर प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

6 जून, 2016

Training Programme on Integrated Watershed Management

'एकीकृत जल संभर प्रबंधन' शीर्षक पर पांच दिवसीय (06-10 से जून, 2016) लघु प्रशिक्षण कार्यक्रम भाकृअनुप– भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (आईआईएसडब्ल्यूसी), देहरादून में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि एवं खाद्य उत्पादन निदेशालय, भुबनेश्वर, ओडिशा द्वारा प्रायोजित किया गया।

×