7 मई, 2026, आंध्र प्रदेश
भाकृअनुप-पुष्पकृषि अनुसंधान निदेशालय के क्षेत्रीय केन्द्र, वेमागिरि, ने बागवानी विभाग, आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से आंध्र प्रदेश के डॉ. बी.आर. अंबेडकर कोनसीमा जिले के बदुगुवानिलंका गांव में संतुलित उर्वरक उपयोग पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा उर्वरता में सुधार तथा फसल उत्पादकता बढ़ाने के लिए सतत पोषक तत्व प्रबंधन पद्धतियों के बारे में शिक्षित करना था। सत्र के दौरान दीर्घकालिक मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने हेतु संतुलित उर्वरक उपयोग के साथ-साथ जैव उर्वरकों, हरी खाद तथा अपशिष्ट अपघटक जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में कुल 23 किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिभागियों ने अनुशंसित पद्धतियों को अपनाने में गहरी रुचि दिखाई तथा अपनी जिज्ञासाओं के समाधान के लिए वैज्ञानिकों के साथ संवाद किया।
(स्रोत: भाकृअनुप-पुष्पकृषि अनुसंधान निदेशालय, पुणे)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें