फसल विज्ञान

फसल विज्ञान प्रभाग भाकृअनुप का सबसे बड़ा प्रभाग है, जो अपने एक सम विश्वविद्यालय, 24 राष्ट्रीय संस्थानों, तीन ब्यूरो, 24 अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजनाओं (एआईसीआरपी) तथा अखिल भारतीय नेटवर्क परियोजनाओं (एआईएनपी) एवं नौ अन्य परियोजनाओं के माध्यम से उच्च उपज देने वाली फसल किस्मों के विकास के लिए अनुसंधान कार्यक्रम संचालित करता है। इनके 687 केन्द्र विभिन्न भाकृअनुप संस्थानों/केन्द्रीय और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों (सीएयू /एसएयू) में स्थित हैं। दो बजट घोषणा मिशन अर्थात राष्ट्रीय उच्च उपज बीज मिशन और कपास उत्पादकता मिशन भी 2026-27 से 2030-31 तक कार्यान्वित किए जा रहे हैं। उपरोक्त सभी संस्थानों/AICRPs/AINPs/अन्य परियोजनाओं को निम्नलिखित छह प्रमुख उप-योजनाओं में वर्गीकृत किया गया है:

  1. बुनियादी एवं रणनीतिक अनुसंधान और शिक्षा
  2. पादप आनुवंशिक संसाधन प्रबंधन, बीज तथा पर्वतीय कृषि
  3. खाद्य एवं चारा फसलों का आनुवंशिक सुधार
  4. दलहन एवं तिलहन फसल सुधार
  5. आनुवंशिक लाभ के लिए वाणिज्यिक फसलों का सुधार तथा
  6. कीट एवं सूक्ष्मजीव संसाधन, पादप संरक्षण एवं परागणकर्ता अनुसंधान।

वर्ष 2014 से 2026 तक, आईसीएआर के तत्वावधान में राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रणाली (एनएआरएस) ने खेत फसलों की 3436 उच्च उपज देने वाली तनाव-सहिष्णु फसल किस्में/संकर जारी किए हैं, जिनमें अनाज की 1653 (धान 766, गेहूं 218), तिलहन की 476, दलहन की 504, रेशा/वाणिज्यिक फसलों की 450, चारा फसलों की 216, गन्ने की 102 और अन्य

×