Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
Strengths of Animal Science Division

मानवशक्ति

वैज्ञानिकों की कुल कैडर क्षमता: 1019
मौजूदा वैज्ञानिकों की संख्या: 778

मूलभूत सुविधाएं

फार्म और पशु

देश भर में फैले पशु संस्थानों में गोपशु, भैंस, भेड़, बकरी, सूअर, ऊंट, अश्व, याक, मिथुन, खरगोश और मुर्गियों के लिए अनुसंधान फार्म

प्रयोगशालाएं

पशु आनुवांशिकी और प्रजनन के क्षेत्र में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी में मूलभूत और नीतिगत अनुसंधान के लिए संस्थानों में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की गयीं।

विशेष सुविधाएं

जैव सुरक्षा और जैव संदूषण प्रयोगशालाएं, न्यूक्लीयर तकनीक प्रयोगशालाएं, वीर्य मूल्यांकन और गुणवत्ता नियंत्रण, अवशेष विश्लेषण, आहार विश्लेषण, भ्रूण हस्तांतरण प्रयोगशालाएं, आणविक जैविकी, रूमन्थी जैवप्रौद्योगिकी, दुग्ध और दुग्ध उत्पाद प्रसंस्करण इकाई, मांस और मांस प्रसंस्करण इकाई, ऊन प्रसंस्करण इकाई, मॉडल डेरी प्लांट, वैक्सीन उत्पादन इकाई, जर्म प्लाज्म और डीएनए बैंक।

मानव संसाधन विकास

पशु चिकित्सा, पशु विज्ञान और डेरी विज्ञान के विभिन्न विषयों में स्नातक, परास्नातक और डॉक्टरेट डिग्री और नेशनल डिप्लोमा दो डीम्ड यूनीवर्सिटी द्वारा प्रदान किये जाते हैं।
(विस्तृत जानकारी के लिए   www.ndri.res.in और www.ivri.nic.in देखें)

अनुसंधानकर्ताओं, प्रसार कर्मियों, अध्यापकों, छात्रों और किसानों की आवश्यकता के अनुसार समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
(विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट के माध्यम से पशु संस्थानों से संपर्क करें)

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग

जैव प्रौद्योगिकी और मालीक्यूलर बायोलोजी जैसे अद्यतन क्षेत्रों में श्रेष्ठ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के सहयोग से साझा कार्यक्रम चलाये जाते हैं।