भाकृअनुप-केन्द्रीय अंतर्देशीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान में ‘भूमि सुपोषण एवं संरक्षण’ राष्ट्रीय जन अभियान के शुभारंभ का लाइव प्रसारण का आयोजन

भाकृअनुप-केन्द्रीय अंतर्देशीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान में ‘भूमि सुपोषण एवं संरक्षण’ राष्ट्रीय जन अभियान के शुभारंभ का लाइव प्रसारण का आयोजन

19 मार्च, 2026, कोलकाता

भाकृअनुप-केन्द्रीय अंतर्देशीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान (भाकृअनुप-सीआईएफआरआई), बैरकपुर, कोलकाता में ‘भूमि सुपोषण एवं संरक्षण’ राष्ट्रीय जन अभियान के शुभारंभ का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। यह पहल मृदा स्वास्थ्य सुधार एवं सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रयास है।

अपने संबोधन में श्री शिवराज सिंह चौहान ने संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन तथा संरक्षण-आधारित उपायों के माध्यम से मृदा उर्वरता को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मृदा उत्पादकता को बनाए रखने के लिए वैज्ञानिक फसल चक्र के महत्व को रेखांकित किया तथा प्राकृतिक खेती प्रणालियों को व्यापक स्तर पर अपनाने की वकालत की। सामूहिक प्रयासों की शक्ति पर जोर देते हुए उन्होंने ‘भूमि सुपोषण’ (मृदा पोषण) और सतत भूमि प्रबंधन को बढ़ावा देने हेतु देशव्यापी जन-जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।

Live streaming of Launch of Bhumi Suposhan and Samrakshan Nationwide Jan Abhiyan Organised at ICAR-CIFRI, Barrackpore

इस लाइव प्रसारण कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक, विभिन्न प्रभागों के प्रमुख, क्षेत्रीय स्टेशनों के प्रमुख, वैज्ञानिक, कर्मचारी एवं शोधार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जो इस राष्ट्रीय अभियान के प्रति संस्थागत प्रतिबद्धता और सहभागिता को दर्शाता है।

‘भूमि सुपोषण अभियान 2026’ का शुभारंभ भारतीय कृषि की मजबूत नींव तैयार करने की दिशा में एक रणनीतिक एवं सहभागी पहल है, जो मृदा पुनर्स्थापन, पारिस्थितिक संतुलन तथा जागरूक, जलवायु-सहिष्णु कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय अंतर्देशीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान, बैरकपुर,)

×