भाकृअनुप-सीआईएआरआई, श्री विजय पुरम ने गुप्तापारा गांव में खेत बचाओ अभियान के माध्यम से अच्छी कृषि पद्धतियों और सतत कृषि को दिया बढ़ावा

भाकृअनुप-सीआईएआरआई, श्री विजय पुरम ने गुप्तापारा गांव में खेत बचाओ अभियान के माध्यम से अच्छी कृषि पद्धतियों और सतत कृषि को दिया बढ़ावा

8 जून, 2026, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत आज गुप्तापारा ग्राम में केवीके दक्षिण अंडमान, राज्य कृषि विभाग, आत्मा तथा गुप्तापारा ग्राम पंचायत के सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कृषि उत्पादकता की सुरक्षा और उसमें सुधार के लिए अच्छी कृषि पद्धतियों को अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों को रासायनिक आदानों के उपयोग को धीरे-धीरे कम करने तथा उनके स्थान पर जैविक खादों और पर्यावरण-अनुकूल पादप संरक्षण उपायों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

ICAR-CIARI, Sri Vijaya Puram Promotes Good Agricultural Practices and Sustainable Farming through Khet Bachao Abhiyan at Guptapara Village

चर्चाओं में सतत कृषि सुनिश्चित करने और कृषि भूमि की सुरक्षा के लिए उपयुक्त खेतों, फसलों और किस्मों के चयन के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य, फसलों, रोगों तथा कीटों के प्रभावी प्रबंधन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

कार्यक्रम में जैविक और प्राकृतिक खेती के लाभों, रासायनिक पदार्थों के अत्यधिक उपयोग के दुष्प्रभावों तथा फसल उत्पादन में उर्वरकों के संतुलित उपयोग के महत्व पर भी बल दिया गया। किसानों को फसल रोगों और कीटों के प्रबंधन के लिए पर्यावरण-अनुकूल उपायों के प्रति जागरूक किया गया, जिससे पर्यावरणीय दृष्टि से सतत और आर्थिक रूप से व्यवहार्य कृषि पद्धतियों को बढ़ावा मिल सके।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय द्वीपीय कृषि अनुसंधान संस्थान, श्री विजय पुरम, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह)

×