18–20 मार्च, 2024, मुंबई
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप) की अनुसूचित जाति उप-योजना (एससीएसपी) के अंतर्गत भाकृअनुप-केन्द्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (भाकृअनुप-सिरकॉट), मुंबई, द्वारा 18 से 20 मार्च, 2024 तक ‘स्मार्ट टेक्सटाइल्स एवं उसके मूल्यांकन’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसूचित जाति समुदाय के प्रतिभागियों के लिए आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य स्मार्ट टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में उनके कौशल, ज्ञान एवं विशेषज्ञता को उन्नत करना था।
समापन सत्र में डॉ. सुजीत कुमार शुक्ला, निदेशक, भाकृअनुप-सिरकॉट, मुंबई, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्मार्ट टेक्सटाइल उत्पादों के विकास, चालक धागों (Conductive Yarns), 3डी प्रिंटर, कोर स्पिनिंग, कोन वाइंडिंग, कंपोजिट्स तथा सेंसर जैसी उन्नत तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिन विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया, उनमें: स्मार्ट टेक्सटाइल्स का परिचय, मूल इलेक्ट्रॉनिक घटकों की परीक्षण विधियां, उच्च प्रदर्शन फाइबर, कोर स्पिनिंग एवं डीआरईएफ, स्पिनिंग, कोन वाइंडिंग, चालक पदार्थों से कंपोजिट विकास, Arduino सेंसर, फेज चेंज मैटेरियल्स, 3डी प्रिंटिंग, स्मार्ट टेक्सटाइल उत्पाद के विकास, प्रोटोटाइप मॉडलिंग हेतु 3डी प्रिंटिंग सॉफ्टवेयर, कृषि में स्मार्ट टेक्सटाइल्स का उपयोग एवं भाकृअनुप-सिरकॉट में इन्क्यूबेशन गतिविधियां शामिल था।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 13 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 3 पुरुष और 10 महिला प्रतिभागी शामिल थीं। प्रतिभागी वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, चेन्नई तथा वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, मुंबई से आए थे।
(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान, मुंबई)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें