कृषि में एआई (AI) आधारित एंड्रॉयड एप्लिकेशन विकास पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कृषि में एआई (AI) आधारित एंड्रॉयड एप्लिकेशन विकास पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

5–25 मार्च, 2024, नई दिल्ली

भाकृअनुप-भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान (आईएएशआरआई), नई दिल्ली, द्वारा कृषि सांख्यिकी एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग में उन्नत संकाय प्रशिक्षण केन्द्र के तत्वावधान में 05 से 25 मार्च, 2024 तक कृषि में एआई आधारित एंड्रॉयड एप्लिकेशन विकास विषय पर 21 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य भाकृअनुप संस्थानों एवं कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों/शिक्षण संकायों की व्यावसायिक क्षमताओं का उन्नयन करना था। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को एंड्रॉयड आधारित मोबाइल एप्लिकेशन के विकास, मशीन लर्निंग (ML), डीप लर्निंग (DL) तकनीकों तथा इन मॉडलों को एंड्रॉयड ऐप में एकीकृत करने की जानकारी प्रदान की गई।

AI-based Android Applications in Agriculture

समापन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. आर.सी. अग्रवाल ने कहा कि खाद्य एवं पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति केवल विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से ही संभव है।

डॉ. राजेंद्र परसाद, निदेशक, भाकृअनुप-आईएएसआरआई, ने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे अपने सहयोगियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रति जागरूक करें तथा फसलों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित रोग पहचान प्रणाली (एआई-डीआईएससी) मोबाइल ऐप को लोकप्रिय बनाएं। उन्होंने उप महानिदेशक (कृषि शिक्षा) से आआरएडब्ल्यूई कार्यक्रम में एआई-डीआईएससी मोबाइल ऐप को शामिल करने का भी अनुरोध किया। साथ ही, प्रतिभागियों से वर्ष 2027 के लिए एआई एवं डिजिटल कृषि का रोडमैप प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न उपकरणों एवं तकनीकों के व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न पृष्ठभूमियों से आए भाकृअनुप संस्थानों एवं कृषि विश्वविद्यालयों के कुल 35 वैज्ञानिकों/शिक्षण संकायों ने भाग लिया।

(स्रोत: भाकृअनुप-भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली)

×