26 अप्रैल, 2026, मेघालय
श्री भागीरथ चौधरी, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री ने आज पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए भाकृअनुप अनुसंधान परिसर उमियम, मेघालय, का दौरा किया।

श्री चौधरी ने वैज्ञानिकों एवं किसानों की सभा को संबोधित करते हुए पूर्वोत्तर हिमालयी (एनईएच) क्षेत्र में कृषि विकास हेतु संस्थान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश में हमारा लक्ष्य खेती को टिकाऊ (सस्टेनेबल) और लाभकारी बनाना होना चाहिए, विशेषकर एनईएच क्षेत्र में। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन कृषि के लिए एक बड़ी चुनौती है। इस संदर्भ में उन्होंने वैज्ञानिकों और किसानों से मिलकर जलवायु के अनुरूप फसलों एवं तकनीकी के विकास पर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने सरकार की “प्रति बूँद अधिक फसल” तथा “वोकल फॉर लोकल” पहल पर भी बल दिया, जिनका उद्देश्य घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देकर, स्थानीय निर्माण को समर्थन देकर तथा स्थानीय आपूर्ति श्रृंखलाओं को वैश्विक ब्रांड में परिवर्तित कर भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने किसानों को कृषि उपकरण भी वितरित किए।
(स्रोत: भाकृअनुप पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए अनुसंधान परिसर, उमियम, मेघालय)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें