Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-एनआरआरआई, कटक ने नवनियुक्त तकनीशियनों के लिए किया उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

22 जुलाई, 2019, कटक

भाकृअनुप-राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक ने 22 जुलाई, 2019 से अपने परिसर में नवनियुक्त क्षेत्र/फार्म/प्रयोगशाला/कार्यशाला तकनीशियनों के लिए एक सप्ताह के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया है।

.

ICAR-NRRI, Cuttack organizes Orientation Programme for Newly Recruited Technicians  ICAR-NRRI, Cuttack organizes Orientation Programme for Newly Recruited Technicians

डॉ. एच. पाठक, निदेशक, भाकृअनुप-एनआरआरआई ने बतौर मुख्य अतिथि उन्मुखीकरण कार्यक्रम के महत्त्व को रेखांकित किया। उन्होंने कर्मचारियों से जीवन में एक सफल व्यक्ति बनने के लिए अपनी दिनचर्या में समय की पाबंदी, अनुशासन, कड़ी मेहनत और ईमानदारी की आदतों को शामिल करने का आग्रह किया।

‘भाकृअनुप-एनआरआरआई – अतीत, वर्तमान और भविष्य’ पर अपने विशेष व्याख्यान में डॉ. पाठक ने संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश में हरित क्रांति और चमत्कारिक चावल किस्म-आईआर 8 के विकास में भाकृअनुप-एनआरआरआई के प्रमुख योगदान और उसकी भूमिका पर जोर दिया।

डॉ. एस. डी. महापात्र, प्रधान वैज्ञानिक और सह-नोडल अधिकारी, एचआरडी ने सात दिन के उन्मुखीकरण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागाध्यक्षों और संस्थान के अन्य कर्मचारियों-सदस्यों ने भाग लिया।

(स्रोत: भाकृअनुप-राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक)