भाकृअनुप-सीआईएफटी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह - 2022 मनाया

भाकृअनुप-सीआईएफटी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह - 2022 मनाया

भाकृअनुप-केन्द्रीय मात्स्यिकी प्रौद्योगिकी संस्थान, कोच्चि ने 31 अक्टूबर - 6 नवंबर, 2022 के दौरान सतर्कता जागरूकता सप्ताह - 2022 (वीएडब्ल्यू-2022) का आयोजन 'विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत' (भ्रष्टाचार मुक्त भारत - विकसित भारत) विषय पर किया। इस वीएडब्ल्यू - 2022 के हिस्से के रूप में, भाकृअनुप-सीआईएफटी ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रणाली के लिए सतर्कता के महत्व के बारे में हितधारकों के बीच जागरूकता विकसित करने के लिए प्रश्नोत्तरी, आमंत्रित वार्ता, नारा लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, प्रेरणा भाषण जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया।

1  2

डॉ. लीला एडविन, निदेशक (कार्यवाहक), भाकृअनुप-सीआईएफटी ने 31 अक्टूबर, 2022 को संस्थान के कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

1  3

श्री वी. नंदकुमार, आईआरएस, अतिरिक्त आयकर आयुक्त, राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार ने 2 नवंबर, 2022 को "भ्रष्टाचार मुक्त भारत : समय की आवश्यकता" पर एक ऑनलाइन व्याख्यान भी दिया।

4 नवंबर, 2022 को तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के एरायनूर और भ्रामदेसम गांव में कृषक समुदाय के लिए 'निवारक सतर्कता'  पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

×