भ्रष्टाचार के खतरों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए, भाकृअनुप-केन्द्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सिरकॉट), मुंबई में 31 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2022 तक "भ्रष्टाचार मुक्त भारत एक विकसित राष्ट्र" विषय के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया।

31 अक्टूबर, 2022 को डॉ. सुजाता सक्सेना, निदेशक प्रभारी, भाकृअनुप-सिरकॉट द्वारा संस्थान के सभी कर्मचारियों को "सत्यनिष्ठा शपथ" दिलाई गई।
श्री दिव्यांशु डागर, पुलिस निरीक्षक, सीबीआई, भ्रष्टाचार-रोधी शाखा, मुंबई ने भ्रष्टाचार के प्रकार और प्रकृति के बारे में संस्थान के कर्मचारियों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए एक व्याख्यान दिया और आज भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए भ्रष्टाचार को समाप्त करने के साधनों के बारे में बताया।
डॉ. एस.के. शुक्ला, निदेशक, भाकृअनुप-सिरकॉट ने कर्मचारियों को जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए नियमित गतिविधियों में अनुशासन लाने की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया।
संस्थान के सतर्कता अधिकारी डॉ. एन. विग्नेश्वरन ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान सतर्कता अनुभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों और निवारक सतर्कता सह आंतरिक हाउसकीपिंग गतिविधियों के लिए तीन महीने के अभियान को प्रस्तुत किया।








Like on Facebook
Subscribe on Youtube
Follow on X X
Like on instagram