14 अगस्त, 2022, इंदौर
देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होन के जश्न के रूप मे भारत सरकार के "आज़ादी का अमृत महोत्सव" के पहल के आह्वान पर सम्पूर्ण देश मे “हर घर तिरंगा” अभियान का शुभारंभ किया गया है। इसी पहल के अंतर्गत भाकृअनुप-भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के आलोक में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसके तहत, संस्थान द्वारा गठित एक समूह का नेतृत्व डॉ बी यू दुपारे द्वारा किया गया, साथ ही समूह द्वारा श्री राम कॉन्वेंट स्कूल, मुसाखेड़ी, इंदौर के छात्रों को 1947 में हिन्दुस्तान की आजादी की वीर गाथा तथा इसे प्राप्त करने तक के संघर्षों से अवगत करवाया गया। उन्होंने छात्रों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में झंडा लगाकर देश के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।

डॉ दुपारे ने अपने सम्बोधन में छात्रों को देश की विविधता को समझाते हुए बताया की, जिस तरह हमारा देश विभिन्न भाषाओं एवं समुदायों को एक सूत्र में बाँधा हुआ है, उसी तरह हम सभी को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज "तिरंगे" को फहराकर एकजुटता का संदेश देना है।
इसी क्रम मे, संस्थान के कर्मचारियों द्वारा तिरंगा जागरूकता वाहन रैली भी निकाली गई, जिसका नेतृत्व संस्थान की निदेशक, महोदया द्वारा किया गया साथ ही देश भक्ति गीतों के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से “तिरंगा यात्रा” निकाल कर शहर के नागरिकों को जागरूकता का संदेश दिया गया।Anchor
(स्रोतः भाकृअनुप-भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इन्दौर)








Like on Facebook
Subscribe on Youtube
Follow on X X
Like on instagram