25-28 नवंबर, 2022, नागपुर
भाकृअनुप-केन्द्रीय सिट्रस अनुसंधान संस्थान, नागपुर ने 25-28 नवंबर, 2022 के दौरान नागपुर में आयोजित मध्य भारत के सबसे बड़े कृषि-सम्मेलन, एग्रो विज़न-2022 के 13वें संस्करण में भाग लिया।

कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान की आय बढ़ाने के लिए कृषि में नवाचार और व्यवहार्य प्रौद्योगिकियों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए सरकार और निवेशकों को मिलकर काम करना चाहिए।
केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री और मेगा इवेंट के मुख्य संरक्षक, श्री नितिन गडकरी ने इस बात पर जोर दिया कि किसानों को अपनी समस्याओं के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी आधारित समाधानों को अपनाना चाहिए और जैव ईंधन के उत्पादन में भी पहल करनी चाहिए और उसे खुद को भोजन आपूर्तिकर्ता से ऊर्जा प्रदाताओं के रूप में स्थापित करना चाहिए।
सिट्रस पर विशेष कार्यशाला के दौरान, डॉ. दिलीप घोष, निदेशक, भाकृअनुप-सीसीआरआई ने किसानों, हितधारकों, लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे संस्थान द्वारा विकसित सभी तकनीकों का अधिकतम लाभ उठाएं।
सिट्रस प्रौद्योगिकियों, फलों के नमूनों और विस्तार प्रकाशनों को भाकृअनुप-सीसीआरआई स्टाल में प्रदर्शिर्नी लगाकर इसे प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी में देश भर के किसानों, उद्यमियों, छात्रों आदि का एक विशाल जमावड़ा देखा गया, जिन्होंने संस्थान के प्रदर्शन और उनके उपलब्धि की सराहना की। प्रदर्शनी ने प्रौद्योगिकियों और सेवाओं के व्यावसायीकरण और प्रमुख ग्राहकों से संवाद करने के लिए एक व्यापक मंच प्रदान किया।
(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय सिट्रस अनुसंधान संस्थान, नागपुर)








Like on Facebook
Subscribe on Youtube
Follow on X X
Like on instagram