भाकृअनुप-सीसीएआरआई, गोवा में सतत मृदा स्वास्थ्य एवं फसल उत्पादकता के लिए एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन पर कार्यक्रम आयोजित

भाकृअनुप-सीसीएआरआई, गोवा में सतत मृदा स्वास्थ्य एवं फसल उत्पादकता के लिए एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन पर कार्यक्रम आयोजित

2 जून, 2026, गोवा

भाकृअनुप–केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (सीसीएआरआई), गोवा ने आत्मा उत्तर गोवा के सहयोग से आज उत्तर गोवा के शिकेरी गांव में “खेत बचाओ अभियान: सतत मृदा स्वास्थ्य एवं फसल उत्पादकता के लिए एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन” विषय पर एक प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन (आईएनएम) को बढ़ावा देना था, जिसमें मृदा उर्वरता, पोषक तत्व उपयोग दक्षता तथा फसल उत्पादकता में सुधार के लिए रासायनिक उर्वरकों, जैविक खादों, फसल अवशेषों, हरी खादों तथा जैव उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर विशेष बल दिया गया।

Integrated Nutrient Management for Sustainable Soil Health and Crop Productivity at ICAR-CCARI, Goa

कार्यक्रम के दौरान भाकृअनुप-सीसीएआरआई द्वारा विकसित फर्टिलाइजर कैलकुलेटर गोवा मोबाइल एप्लिकेशन का सजीव प्रदर्शन किया गया, जिसमें मृदा परीक्षण परिणामों के आधार पर स्थान-विशिष्ट उर्वरक अनुशंसाओं को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम में कुल 16 महिला किसानों ने भाग लिया और चर्चाओं में सक्रिय रूप से सहभागिता की। इस कार्यक्रम ने संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा दीर्घकालिक कृषि उत्पादकता के लिए पर्यावरण-अनुकूल एवं सतत कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

(स्रोत: भाकृअनुप–केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा)

×