Reports on Capacity Building

Reports on Capacity Building

महसीर मछली के प्रजनन और हैचरी प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

भाकृअनुप- शीत जल मात्स्यिकी अनुसंधान निदेशालय, भीमताल द्वारा छह दिवसीय (1-6 जुलाई, 2016) ‘महसीर के प्रजनन एवं हैचरी प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।

डॉ. ए.के. सिंह, निदेशक, भाकृअनुप- डीसीएफआर ने बंदी अवस्था में मछली पालन एवं ब्रूड पालन की विधि द्वारा महसीर किस्म की वृद्धि और पुनर्वास के लिए हिमालयी राज्य के मात्स्यिकी विभाग, केवीके, एनजीओ और एसएयू के संयुक्त प्रयास पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को महसीर मछली के प्रसार हेतु भरपूर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।

‘मृदा व जल संरक्षण तथा जलसंभर प्रबंधन’ पर पाठ्यक्रम

7 फरवरी, 2015, देहरादून

Certificate Course on

भाकृअनुप – भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्‍थान (IISWC),  देहरादून द्वारा ‘मृदा व जल संरक्षण तथा जलसंभर प्रबंधन पर प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम’ पर एक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम चलाया गया। इसका आयोजन दिनांक 8 अक्‍तूबर, 2014 से 7 फरवरी, 2015 तक संस्‍थान मुख्‍यालय, देहरादून में किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्‍न राज्‍यों (जम्‍मू व कश्‍मीर – 3; पंजाब – 5; असोम – 6; ओडि़शा – 1; तथा मध्‍य प्रदेश – 3) से कुल अठारह अधिकारियों ने भाग लिया।

प्याज व लहसुन पर अखिल भारतीय नेटवर्क अनुसंधान परियोजना की वार्षिक समूह बैठक

6 फरवरी, 2015

प्‍याज व लहसुन पर अखिल भारतीय नेटवर्क अनुसंधान परियोजना की वार्षिक समूह बैठक का आयोजन भाकृअनुप – प्‍याज एवं लहसुन अनुसंधान निदेशालय, राजगुरूनगर, पुणे तथा कृषि एवं बागवानी विज्ञान विश्‍वविद्यालय, शिवमोगा द्वारा देवनगर, कर्नाटक में दिनांक 6 – 7 फरवरी, 2015 को किया गया।

Annual Group Meeting of AINRPOG

‘फिश मिल्ट हिम-परिरक्षण प्रौद्योगिकी’ पर जागरूकता व कार्यशाला

भाकृअनुप – केन्‍द्रीय मत्‍स्‍य शिक्षा संस्‍थान (CIFE), मुम्‍बई द्वारा दिनांक 5 – 7 फरवरी, 2015 को मात्स्यिकी विभाग, मिजोरम, आइजोल में मत्‍स्‍य मिल्‍ट हिम-परिरक्षण प्रौद्योगिकी पर तीन दिवसीय जागरूकता व कार्यशाला का आयोजन किया गया।

फार्म उपकरणों व मशीनरी पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की 30वीं कार्यशाला

6 फरवरी, 2015, कोयम्‍बटूर, तमिलनाडु

फार्म उपकरणों तथा मशीनरी पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की 30वीं कार्यशाला का आयोजन दिनांक 4 – 6 फरवरी, 2015 को तमिलनाडु कृषि विश्‍वविद्यालय, कोयम्‍बटूर में किया गया।  

XXX Workshop of AICRP on Farm Implements and Machinery XXX Workshop of AICRP on Farm Implements and Machinery

भाकृअनुप – केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल में अफ्रीका – एशिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

भाकृअनुप – केन्‍द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्‍थान (CIAE), भोपाल में अफ्रीका तथा एशिया के हितधारकों के लिए दिनांक 10-24 फरवरी, 2015 को ‘लघु स्‍तर/ग्रामीण स्‍तर पर कृषि उत्‍पादों में प्रसंस्‍करण तथा मूल्‍यवर्धन के लिए उपकरण और प्रौद्योगिकियां’ विषय पर दो सप्‍ताह का एक अंतर्राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

×