भाकृअनुप आरसी एनईएच क्षेत्र, मिजोरम केन्द्र कोलासिब ने किसान मेला - 2022 का किया आयोजन

भाकृअनुप आरसी एनईएच क्षेत्र, मिजोरम केन्द्र कोलासिब ने किसान मेला - 2022 का किया आयोजन

14 – 15 नवंबर, 2022, कोलासिब

उत्तर पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र के लिए भाकृअनुप अनुसंधान परिसर, मिजोरम केन्द्र, कोलासिब ने 14 और 15 नवंबर, 2022 के दौरान दो दिवसीय किसान मेला - 2022 का आयोजन किया।

मिजोरम के मुख्यमंत्री और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, श्री ज़ोरमथांगा ने कृषि आधारित उत्पादों के प्रसंस्करण की आवश्यकता पर जोर दिया क्योंकि राज्य को अच्छी जलवायु और फसलों एवं जानवरों की किस्मों के लिए उपयुक्त भूमि का वरदान प्राप्त है। मुख्यमंत्री ने राज्य की समृद्धि के लिए उत्पाद, परिवहन, प्रसंस्करण और विपणन में समन्वय के महत्व पर बल दिया और इसके लिए किसानों को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन की आवश्यकता को रेखांकित किया।

श्री ज़ोरमथांगा ने टाइप II आवासीय क्वार्टरों की आधारशिला भी रखी।

2

 

1

मिजोरम के खाद्य, सीएस एंड सीए, एलएडी और मत्स्य राज्य मंत्री, श्री के. लालरिनलियाना सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अपने संबोधन में उन्होंने युवा किसानों को आर्थिक आजीविका में सुधार के लिए प्रौद्योगिकी आधारित कृषि प्रणालियों का अनुसरण करने के लिए प्रोत्साहित किया।

डॉ. वी.के. मिश्रा, निदेशक, भाकृअनुप आरसी एनईएच क्षेत्र, उमियम ने कहा कि भाकृअनुप एनईएच क्षेत्र द्वारा 766 फसल किस्मों का विकास किया गया। उन्होंने पारंपरिक खेती से जैविक और प्राकृतिक खेती में स्थानांतरित करने की आवश्यकता पर जोर दिया क्योंकि मिजोरम एक जैविक राज्य है और केवल 36.8% नाइट्रोजन युक्त उर्वरकों का उपयोग करता है। उन्होंने मिट्टी, पानी और जैव विविधता के संरक्षण की आवश्यकता पर भी बल दिया।

डॉ. एस हजारिका, प्रधान वैज्ञानिक और नोडल अधिकारी, टीएसपी परियोजना ने एनईएच क्षेत्र में आदिवासी उप योजना (टीएसपी) तथा परियोजना, इसके उद्देश्यों, गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

गणमान्य व्यक्तियों द्वारा चार पुस्तकें, एक तकनीकी बुलेटिन और दो पत्रक जारी किए गए।

इनपुट वितरण जैसे - एक हल्दी पीसने की मशीन, दो पानी के पंप, एक नैकपैक स्प्रेयर, एक जलकुंड और 40 नग चयनित टीएसपी किसानों के बीच वनराजा चूजों का वितरण किया गया।

उद्घाटन समारोह के बाद भाकृअनुप और कृषि एवं संबद्ध राज्य सरकार के अधिकारियों के विभिन्न विभागीय अधिकारियों की एक इंटरफेस बैठक भी हुई।

इस मेला में ,सरकार के संगठनों और स्वयं सहायता तथा किसान समूह ने 21 विभिन्न स्टालों में अपने उत्पादों और प्रौद्योगिकियों/नवाचारों को प्रदर्शित किया। मेले में कोलासिब जिले के विभिन्न हिस्सों से लगभग 400 किसानों ने भाग लिया।

डॉ. एस. डोले, संयुक्त निदेशक, भाकृअनुप-आरसी एनईएच क्षेत्र, मिजोरम केन्द्र, कोलासिब ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।

(स्रोत: भाकृअनुप रिसर्च कॉम्प्लेक्स फॉर नॉर्थ ईस्टर्न हिल रीजन, उमियाम)

×