20 मई, 2026, हैदराबाद
भाकृअनुप–कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी), जोन X, हैदराबाद द्वारा समन्वित उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर गहन जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज आंध्र प्रदेश के आठ जिलों में 8 कृषि विज्ञान केन्द्रों (केवीके) की सहभागिता से व्यापक जागरूकता एवं विस्तार गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कुल 8 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिनमें 351 किसानों ने भाग लिया। इसके साथ ही 4 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 218 किसानों को लाभ पहुंचाया गया। इसके अतिरिक्त, 3 प्रतिभागियों की सहभागिता से 2 इंटरफेस बैठकें आयोजित की गईं। केवीके वैज्ञानिकों ने व्हाट्सएप आउटरीच प्लेटफॉर्म के माध्यम से 5,620 किसानों तक तकनीकी परामर्श एवं संदेश पहुँचाया।
इस अभियान के माध्यम से व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों द्वारा 2,13,853 किसानों तक व्यापक डिजिटल पहुँच बनाई गई, जबकि 710 किसानों को प्रत्यक्ष संपर्क एवं क्षेत्र स्तरीय गतिविधियों के माध्यम से जोड़ा गया। सतत उर्वरक उपयोग एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए हरित खाद (16), जैव उर्वरक उपयोग (2) तथा संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन की अन्य पद्धतियों (5) पर प्रदर्शन भी आयोजित किए गए। कुल मिलाकर, इस अभियान ने व्यापक पहुँच सुनिश्चित की तथा भाकृअनुप–अटारी, जोन X, हैदराबाद, के अंतर्गत सहभागी जिलों में उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं वैज्ञानिक पोषक तत्व प्रबंधन संबंधी जागरूकता को सुदृढ़ किया।

भाकृअनुप– अटारी जोन X, जोन X, हैदराबाद द्वारा समन्वित उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर गहन जागरूकता अभियान के अंतर्गत 20.05.2026 को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु तथा पुडुचेरी में 72 कृषि विज्ञान केन्द्रों (केवीके) की सहभागिता से व्यापक जागरूकता एवं विस्तार गतिविधियाँ संचालित की गईं। अभियान का मुख्य उद्देश्य संतुलित उर्वरक उपयोग, वैज्ञानिक पोषक तत्व प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य सुधार तथा सतत कृषि पद्धतियों को क्षेत्रीय स्तर पर विस्तार गतिविधियों के माध्यम से बढ़ावा देना था।
कुल 29 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 1,083 किसानों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त 10 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 460 किसानों को लाभान्वित किया गया। साथ ही, 5 प्रतिभागियों की सहभागिता से 3 इंटरफेस बैठकें तथा एक अतिरिक्त हितधारक संवाद आयोजित किया गया। केवीके वैज्ञानिकों ने व्हाट्सएप आउटरीच प्लेटफॉर्म के माध्यम से 26,436 किसानों तक तकनीकी संदेश एवं परामर्श पहुँचाए। अभियान के अंतर्गत व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से 2,78,925 किसानों तक व्यापक डिजिटल पहुँच बनाई गई, जबकि 1,939 किसानों को प्रत्यक्ष संपर्क एवं क्षेत्र स्तरीय गतिविधियों के माध्यम से जोड़ा गया। सतत उर्वरक उपयोग एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन को प्रोत्साहित करने के लिए हरित खाद (25), जैव उर्वरक उपयोग (15) तथा संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन की अन्य पद्धतियों (13) पर प्रदर्शन आयोजित किए गए। कुल मिलाकर, इस अभियान के माध्यम से भाकृअनुप–अटारी जोन X, हैदराबाद, के अंतर्गत सहभागी राज्यों में भौतिक एवं डिजिटल माध्यमों से कुल 2,80,864 किसान संपर्क स्थापित किया गया।
(स्रोत: भाकृअनुप–कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोन X, हैदराबाद)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें