भाकृअनुप–एनआरसीएम, नागालैंड में वैज्ञानिक मिथुन उत्पादन पद्धतियों पर जागरूकता हेतु कार्यक्रम सह इनपुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

भाकृअनुप–एनआरसीएम, नागालैंड में वैज्ञानिक मिथुन उत्पादन पद्धतियों पर जागरूकता हेतु कार्यक्रम सह इनपुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

20 मार्च, 2026, नागालैंड

भाकृअनुप–राष्ट्रीय मिथुन अनुसंधान केन्द्र तथा भाकृअनुप–महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान के सहयोग से नागालैंड के खोनोमा में ट्राइबल सब प्लान (टीएसपी) के अंतर्गत वैज्ञानिक मिथुन उत्पादन पद्धतियों पर जागरूकता कार्यक्रम सह इनपुट वितरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मिथुन पालन करने वाले किसानों ने भाग लिया और इसमें आहार, पोषण तथा एकीकृत कृषि प्रणाली सहित वैज्ञानिक प्रबंधन पद्धतियों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया। विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी सत्र प्रस्तुत किए गए, जिनके बाद किसानों की क्षेत्रीय समस्याओं पर संवादात्मक चर्चा हुई।

Awareness Programme on Scientific Mithun Production Practices cum Input Distribution Organised at ICAR-NRCM, Nagaland

कार्यक्रम के दौरान उन्नत मिथुन प्रबंधन को समर्थन देने के लिए विभिन्न इनपुट वितरित किए गए। भाकृअनुप–एमजीआईएफआरआई के सहयोग से 100 किसानों को 100 रोल कंटीले तार (बार्ब्ड वायर) प्रदान किए गए, जबकि भाकृअनुप–राष्ट्रीय मिथुन अनुसंधान केन्द्र द्वारा लाभार्थियों को ईयर टैग, एप्लीकेटर तथा पशु नियंत्रण रस्सियां वितरित की गईं।

Awareness Programme on Scientific Mithun Production Practices cum Input Distribution Organised at ICAR-NRCM, Nagaland

कार्यक्रम का समापन मिथुन संरक्षण इकाई के क्षेत्रीय भ्रमण के साथ हुआ, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई।

(स्रोत: भाकृअनुप–राष्ट्रीय मिथुन अनुसंधान केन्द्र, मेद्ज़ीफेमा, नागालैंड)

×