भाकृअनुप-क्रिडा, हैदराबाद ने तेलंगाना के महबूबनगर जिले के बालानगर मंडल में उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

भाकृअनुप-क्रिडा, हैदराबाद ने तेलंगाना के महबूबनगर जिले के बालानगर मंडल में उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

21 मई, 2026, हैदराबाद

भाकृअनुप–केन्द्रीय शुष्कभूमि कृषि अनुसंधान संस्थान (क्रिडा), हैदराबाद, ने आज महबूबनगर जिले के बालानगर मंडल के पेद्दारेवल्ली गांव में ‘मेरा गांव मेरा गौरव’ कार्यक्रम के अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

विशेषज्ञों ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के प्रमुख सिद्धांतों जैसे संतुलित उर्वरीकरण, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक प्रयोग, जैविक संशोधनों का उपयोग, जैव उर्वरकों का प्रयोग, फसल चक्र, ढैंचा एवं सनहेम्प के साथ हरित खाद, कम्पोस्ट तथा वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

ICAR-CRIDA, Hyderabad Organizes Awareness Program on Balanced Use of fertilizers in Balanagar mandal of Mahbubnagar district of Telangana

इस अवसर पर फॉस्फेट घुलनशील जीवाणु (PSB) का उपयोग करते हुए मूंग बीज उपचार का प्रदर्शन भी किया गया तथा किसानों को बीज उपचार के लाभों के बारे में अवगत कराया गया।

दल के सदस्यों एवं एईओ (AEO) ने किसानों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में दल के सदस्यों ने जागरूकता कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग एवं समर्थन के लिए किसानों, सरपंच, पंचायत सचिव तथा एईओ के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान दल के नेता एवं सदस्य सहित 25 किसान उपस्थित रहे।

(स्रोत: आईसीएआर–केंद्रीय शुष्कभूमि कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद)

×