भाकृअनुप-क्रिडा, हैदराबाद ने टीएसपी गांव में स्वच्छता संवाद और स्वच्छता अभियान का किया आयोजन

भाकृअनुप-क्रिडा, हैदराबाद ने टीएसपी गांव में स्वच्छता संवाद और स्वच्छता अभियान का किया आयोजन

29 सितंबर 2026, हैदराबाद

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “स्वच्छता में सहभाग – स्वच्छ भारत, विकसित भारत” विषय के तहत मनाए जा रहे राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के एक भाग के रूप में, भाकृअनुप-केन्द्रीय शुष्कभूमि कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद ने आज तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के इंद्रावेली मंडल के अपने गोद लिए हुए जनजातीय उप-योजना (टीएसपी) गांव धुरवागुडा में स्वच्छता संवाद का आयोजन किया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों के बीच स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और कचरे को अलग-अलग करने के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने पर ध्यान केन्द्रित किया गया। इसके बाद गांव में लगभग 30 ग्रामीणों और भाकृअनुप-क्रिडा के कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता अभियान चलाया गया।

ICAR-CRIDA, Hyderabad Organizes Swachhtha Samvad and Cleanliness Drive in TSP Village

अभियान के दौरान गांव से एकत्र किए गए जैव-अवक्रमणीय कचरे का निर्धारित कम्पोस्ट गड्ढों में निपटान किया गया। प्रतिभागियों ने निवासियों को स्रोत पर ही कचरे को अलग करने और उचित अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं को अपनाने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में स्वच्छता बनाए रखने तथा गांव को साफ-सुथरा रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय शुष्कभूमि कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद)

×