26 अक्टूबर, 2026, नागालैंड
भाकृअनुप–मिथुन राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र, मेडजिफेमा, नागालैंड ने अओयिमति गांव, मेडजिफेमा में खेत बचाओ अभियान (केबीए – रबी 2026) के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना और किसानों को इसके सिद्धांतों एवं विधियों के प्रति जागरूक करना था। इसमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग, जैव-इनपुट तैयार करने, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और टिकाऊ फसल उत्पादन पद्धतियों की जानकारी दी गई।

किसानों को पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियां अपनाने, रासायनिक आदानों पर निर्भरता कम करने तथा दीर्घकालिक कृषि स्थिरता के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस पहल का उद्देश्य कृषक समुदायों के बीच स्वस्थ मिट्टी, टिकाऊ खेती और जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा देना था।
(स्रोत: भाकृअनुप–मिथुन राष्ट्रीय अनुसंधान केन्द्र, मेडजिफेमा, नागालैंड)








फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें