भाकृअनुप–सीआईएआरआई, श्री विजयपुरम ने अभिनव एकीकृत निगरानी एवं संदूषण-नियंत्रित मक्खी पालन इकाई के लिए डिज़ाइन पंजीकरण प्राप्त किया

भाकृअनुप–सीआईएआरआई, श्री विजयपुरम ने अभिनव एकीकृत निगरानी एवं संदूषण-नियंत्रित मक्खी पालन इकाई के लिए डिज़ाइन पंजीकरण प्राप्त किया

24 जून, 2026, श्री विजयपुरम, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह

भाकृअनुप–केन्द्रीय द्वीप कृषि अनुसंधान संस्थान (भाकृअनुप–सीआईएआरआई), श्री विजयपुरम, ने एक अभिनव एकीकृत निगरानी एवं संदूषण-नियंत्रित मक्खी पालन इकाई विकसित की है। यह उन्नत मक्खी पालन प्रणाली घरेलू मक्खियों (हाउस फ्लाई) तथा फ्लेश फ्लाई के कुशल एवं संदूषण-मुक्त पालन के लिए डिज़ाइन की गई है, ताकि उनकी रोकथाम एवं नियंत्रण उपायों की प्रभावशीलता पर अध्ययन किया जा सके। यह इकाई आसान भोजन उपलब्ध कराने एवं अवलोकन की सुविधा प्रदान करती है, फल मक्खियों से होने वाले संदूषण को रोकती है, कॉलोनी के निर्बाध रखरखाव को सुनिश्चित करती है तथा संचालन के दौरान मक्खियों के बाहर निकलने की संभावना को न्यूनतम करती है।

ICAR–CIARI, Sri Vijaya Puram Secures Design Registration for Innovative Integrated Monitoring and Contamination-Controlled Fly Rearing Unit

इस प्रौद्योगिकी का विकास डॉ. टी. सुजाता, डॉ. डी. भट्टाचार्य, डॉ. बी. डब्ल्यू. नारलाडकर, डॉ. ए.के. डे, डॉ. जय सुंदर तथा डॉ. ई.बी. चकुरकर, पूर्व निदेशक, भाकृअनुप–सीआईएआरआई, की वैज्ञानिक टीम द्वारा किया गया है।

(स्रोत: भाकृअनुप–केन्द्रीय द्वीप कृषि अनुसंधान संस्थान, श्री विजयपुरम, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह)

×