भाकृअनुप-सीआईएफटी, कोच्चि पारंपरिक अंडमान एवं निकोबार मत्स्य उत्पादों की जीआई टैगिंग में करेगा सहयोग

भाकृअनुप-सीआईएफटी, कोच्चि पारंपरिक अंडमान एवं निकोबार मत्स्य उत्पादों की जीआई टैगिंग में करेगा सहयोग

22 अक्टूबर, 2026, कोच्चि

भाकृअनुप–केन्द्रीय मत्स्य प्रौद्योगिकी संस्थान, कोच्चि पारंपरिक मत्स्य उत्पादों को बढ़ावा देने तथा मछली पकड़ने वाली नौकाओं के डिजाइनों को मानकीकृत करने के लिए अंडमान एवं निकोबार प्रशासन को तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में मत्स्य क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। इस संबंध में, भाकृअनुप-सीआईएफटी ने मत्स्य विभाग, अंडमान और निकोबार प्रशासन, श्री विजयपुरम के साथ दो परामर्श समझौते किए हैं।

इस सहयोग का एक प्रमुख घटक दो पारंपरिक मत्स्य उत्पादों- चिल्ड अंडमान कोरल ट्राउट (डॉलर फिश) और निकोबारी थोहारंगो (स्मोक्ड और ड्राइड) की भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैगिंग में सहयोग करना है।

परामर्श के तहत, भाकृअनुप-सीआईएफटी पोषण प्रोफाइलिंग तथा शेल्फ-लाइफ अध्ययन करेगा, मानकीकृत सुरक्षा प्रोटोकॉल विकसित करेगा और स्थानीय तथा जनजातीय उत्पादकों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इन हस्तक्षेपों का उद्देश्य उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार करना, पारंपरिक मत्स्य प्रसंस्करण पद्धतियों को संरक्षित करना, बाजार तक पहुंच बढ़ाना और इन देशी उत्पादों के मूल्य तथा वाणिज्यिक क्षमता में वृद्धि करना है।

ICAR-CIFT, Kochi to Support GI Tagging of Traditional Andaman and Nicobar Fish Products

दूसरे परामर्श के तहत, भाकृअनुप-सीआईएफटी विभिन्न आकारों और श्रेणियों की मोटर चालित और मशीनीकृत नौकाओं को शामिल करते हुए मछली पकड़ने वाली नौकाओं के 30 मानकीकृत डिजाइन प्रदान करेगा। डिजाइनों में संशोधित ड्राइंग, तकनीकी विनिर्देश और लागत अनुमान शामिल होंगे। केंद्र शासित प्रदेश योजना के तहत पात्र लाभार्थियों द्वारा नौका निर्माण को सुविधाजनक बनाने के लिए लकड़ी, फाइबर-रीइन्फोर्स्ड प्लास्टिक (एफआरपी), एफआरपी कोटिंग वाली लकड़ी और स्टील सहित उपयुक्त निर्माण सामग्रियों को शामिल किया जाएगा।

इस सहयोग का उद्देश्य पारंपरिक मत्स्य उत्पादों को बढ़ावा देना, स्थानीय और जनजातीय समुदायों के लिए आजीविका के अवसरों में सुधार करना तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सतत, प्रौद्योगिकी-संचालित मत्स्य विकास को प्रोत्साहित करना है।

समझौता ज्ञापनों (एमओए) का आदान-प्रदान डॉ. जॉर्ज निनान, निदेशक, भाकृअनुप-सीआईएफटी, तथा श्री नेसनस ई.ए., सहायक मत्स्य निदेशक, मत्स्य विभाग, अंडमान और निकोबार प्रशासन, के बीच किया गया।

(स्रोत: भाकृअनुप–केन्द्रीय मत्स्य प्रौद्योगिकी संस्थान, कोच्चि)

×