भाकृअनुप-सीसीआरआई, गोवा ने किसानों के बीच कार्बन बाजारों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कार्बन पाठशाला का किया आयोजन

भाकृअनुप-सीसीआरआई, गोवा ने किसानों के बीच कार्बन बाजारों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कार्बन पाठशाला का किया आयोजन

21 अगस्त, 2026, गोवा

भाकृअनुप–केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा ने कोर कार्बनएक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद, के सहयोग से आज भाकृअनुप–केवीके, ओल्ड गोवा, में एक दिवसीय “कार्बन पाठशाला: किसानों के लिए स्वैच्छिक कार्बन बाजार (वीसीएम)” और हितधारक परामर्श का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन “भारत के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में बायोचार उत्पादन के माध्यम से कार्बन क्रेडिट उत्पन्न करने में वृक्षारोपण-आधारित प्रणालियों की क्षमता” परियोजना के तहत किया गया।

किसानों को संबोधित करते हुए भाकृअनुप-सीसीआरआई के निदेशक डॉ. परवीन कुमार ने उन्हें उभरते कार्बन-क्रेडिट अवसरों का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा करने और भावी पीढ़ियों को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ अतिरिक्त आय प्रदान करने की इन अवसरों की क्षमता पर प्रकाश डाला।

ICAR-CCARI, Goa organizes Carbon Pathshala to create awareness among farmers on carbon markets

कुलागर प्रणालियों और कृषि तथा वृक्षारोपण अवशेषों को बायोचार में परिवर्तित करने की संभावनाओं पर एक पायलट परियोजना प्रस्तुत की गई। इस पहल में मृदा स्वास्थ्य में सुधार करने के साथ-साथ किसानों के लिए कार्बन क्रेडिट से लाभ प्राप्त करने के अवसर पैदा करने में बायोचार की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण पोर्टेबल बायोचार इकाई का उपयोग करके बायोचार उत्पादन का व्यावहारिक प्रदर्शन था, जिसने किसानों को कृषि अवशेषों को बायोचार में परिवर्तित करने का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने में सक्षम बनाया। “खेत से कार्बन क्रेडिट तक: कार्बन बाजारों, कार्बन परियोजना चक्र और कृषि की क्षमता को समझना” विषय पर एक तकनीकी सत्र आयोजित किया गया, जिसमें कार्बन बाजारों, कार्बन परियोजना चक्र और कार्बन क्रेडिट उत्पन्न करने में कृषि की क्षमता के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

ICAR-CCARI, Goa organizes Carbon Pathshala to create awareness among farmers on carbon markets

केरी, प्रियोल, मडकई, कुंबरजुआ और करमाली गांवों के लगभग 100 किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य क्षमता निर्माण करना और महिलाओं तथा छोटे किसानों को कृषि VCM पायलट परियोजनाओं में एकीकृत करने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करना था। साथ ही, कार्बन बाजारों, कार्बन पृथक्करण, टिकाऊ मृदा प्रबंधन और बायोचार-आधारित कार्बन क्रेडिट के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी इसका उद्देश्य था।

(स्रोत: भाकृअनुप–केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा)

×