भाकृअनुप-सीटीसीआरआई, तिरुवनंतपुरम ने स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत श्रमदान तथा स्वच्छता अभियान का किया आयोजन

भाकृअनुप-सीटीसीआरआई, तिरुवनंतपुरम ने स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत श्रमदान तथा स्वच्छता अभियान का किया आयोजन

1 अक्टूबर, 2026, तिरुवनंतपुरम

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत, भाकृअनुप-केन्द्रीय कंद फसल अनुसंधान संस्थान, तिरुवनंतपुरम ने आज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय अतिथि गृह के पास स्थानीय निगम क्षेत्र में श्रमदान और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया।

तिरुवनंतपुरम नगर निगम के अलाथरा वार्ड की वार्ड पार्षद श्रीमती के.पी. सिंधु ने श्रमदान में भाग लिया और सफाई एवं स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता की।

ICAR-CTCRI, Thiruvananthapuram Organizes Shramdaan and Cleanliness Drive under Swachhata Hi Seva 2026

डॉ. जी. सुजा, निदेशक (प्रभारी), भाकृअनुप-सीटीसीआरआई ने भी संस्थान के स्टाफ सदस्यों और अन्य प्रतिभागियों के साथ इस पहल में भाग लिया।

इस गतिविधि का उद्देश्य स्वच्छता और साफ-सफाई में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना तथा स्वच्छ और स्वस्थ सार्वजनिक स्थलों को बनाए रखने की दिशा में सामूहिक प्रयासों के महत्व को रेखांकित करना था। इस पहल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के उद्देश्यों के समर्थन और समुदाय के बीच स्वच्छता गतिविधियों के प्रति अधिक जागरूकता एवं भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाया।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय कंद फसल अनुसंधान संस्थान, तिरुवनंतपुरम)

×