गैर-कृषि क्षेत्र में एग्री-स्टार्टअप्स को सीड इक्विटी समर्थन हेतु सिडबी तथा ए-आइडिया, भाकृअनुप-नार्म, हैदराबाद के बीच सहयोग

गैर-कृषि क्षेत्र में एग्री-स्टार्टअप्स को सीड इक्विटी समर्थन हेतु सिडबी तथा ए-आइडिया, भाकृअनुप-नार्म, हैदराबाद के बीच सहयोग

19 मार्च, 2026, हैदराबाद

कृषि में उद्यमिता के नवाचार एवं विकास के लिए संघ (ए-आइडिया) जो कि भाकृअनुप–राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी, हैदराबाद, का बिजनेस इनक्यूबेटर है, ने एग्री-स्टार्टअप्स को सीड इक्विटी समर्थन मजबूत करने के लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक के साथ एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल के अंतर्गत ‘सिडबी सीड फंड प्रोग्राम एट ए-आइडिया’ शुरू किया गया है, जो ए-आइडिया में इनक्यूबेट किए गए स्टार्टअप्स को समर्थन प्रदान करेगा।

इस समझौते पर आज औपचारिक रूप से डॉ. गोपाल लाल अध्यक्ष, ए-आइडिया एवं निदेशक, भाकृअनुप-नार्म और अजीत दत्त, महाप्रबंधक, सिडबी, द्वारा हस्ताक्षर किया गया। इस अवसर पर डॉ. रणजीत कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ए-आइडिया एवं प्रधान वैज्ञानिक, भाकृअनुप-नार्म सहित सिडबी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

SIDBI Collaborates with a-IDEA, ICAR-NAARM, Hyderabad for Seed Equity Support to Agri-Startups in Off-Farm Sector

इस सहयोग का उद्देश्य एग्री-उद्यमियों और स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता, मेंटरिंग तथा उद्यम विकास सेवाएं प्रदान करने में सहयोग को सुदृढ़ करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्टार्टअप्स को सीड फंडिंग सहायता दी जाएगी, जिससे वे अपने संचालन को प्रभावी ढंग से विस्तार दे सकें और तीव्र गति से विकास कर सकें।

भाकृअनुप-नार्म के अंतर्गत ए-आइडिया विशेष रूप से ऑफ-फार्म क्षेत्रों में कार्यरत स्टार्टअप्स को समर्थन देने पर ध्यान केंद्रित करेगा, जैसे—कटाई उपरान्त प्रबंधन तकनीकी, नवोन्मेषी खाद्य प्रौद्योगिकी, सप्लाई एवं वैल्यू चेन तकनीकी, एग्री-फिनटेक, मत्स्य एवं जलीय कृषि में मूल्य संवर्धन, पशुपालन तथा कृषि यंत्रीकरण।

यह साझेदारी उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा संरचित वित्तीय एवं संस्थागत समर्थन के माध्यम से कृषि-आधारित स्टार्टअप्स के विकास को गति देने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ है।

(स्रोत: भाकृअनुप–राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी, हैदराबाद)

×