- English
- हिन्दी
महानिदेशक, भाकृअनुप द्वारा भारतीय कृषि कीट संग्रहालय और राष्ट्रीय भंडार, बेंगलुरु का शिलान्यास
20 मई, 2016 बैंगलूरू
डॉ. त्रिलोचन महापात्र, सचिव, डेयर एवं महानिदेशक, भाकृअनुप ने भारतीय कृषि कीट संग्रहालय और राष्ट्रीय भंडार की आधारशिला भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि कीट संसाधन ब्यूरो, बैंगलूरू में रखी गई। अपने संबोधन में उन्होंने विकासवादी जीव विज्ञान, आनुवंशिकी, पारिस्थितिकी और कीटों के व्यवहार पर और अधिक शोध की आवश्यकता पर बल दिया।
डॉ. एच. रहमान, उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) और डॉ. एन.के. कृष्ण कुमार, उप महानिदेशक (बागवानी) ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
डॉ. अब्राहम वर्गीज, निदेशक, भाकृअनु – एनबीएआईआर ने संस्थान की हाल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
प्रस्तावित संग्रहालय अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाया जा रहा है जिसमें लाखों की संख्या में कीट नमूनों की प्रदर्शनी की जायेगी।
(स्रोत: भाकृअनुप - राष्ट्रीय कृषि ब्यूरो कीट संसाधन, बैंगलूरू)