11 फरवरी, 2023, कनेरी
श्री एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र ने आज भाकृअनुप-श्री सिद्धगिरि कृषि विज्ञान केन्द्र, कनेरी, कोल्हापुर में प्राकृतिक खेती पर लाइव फसल प्रदर्शन का दौरा किया। यहां, केवीके 20 से 26 फरवरी, 2023 तक सात दिवसीय किसान मेले का आयोजन कर रहा है। इस मेले में पशु प्रदर्शनी सहित देसी बीज स्टॉल, विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए कृषि मशीनरी, और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लाइव फसलों का प्रदर्शन किया जाएगा।
अपनी यात्रा के दौरान, श्री शिंदे ने प्राकृतिक खेती के तहत किए गए कार्यों की सराहना की, जो बाजरा आधारित खेती, रबी मौसम वाली फसलों की बहुफसली कृषि, विदेशी सब्जियां, तिलहनी फसलों के अलावा विभिन्न फसलों के प्रदर्शन पर केन्द्रित है। उन्होंने प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को अपनाने और किसानों के बीच जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने किसानों द्वारा, आने वाले समय में, इस पद्धति को अपनाने के लिए बड़े क्षेत्रों में विकसित करने पर जोर दिया।
केवीके, कनेरी के अध्यक्ष, स्वामी पी. अद्रुश्य काडसिद्धेश्वर ने कृषि-खाद्य प्रसंस्करण के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं के लिए आय सृजन पर जोर दिया।
इस अवसर पर, श्री दीपक केसरकर, गार्डियन मंत्री, कोल्हापुर; श्री संजय मांडलिक, सांसद; श्री राहुल रैकवार, जिला कलेक्टर, कोल्हापुर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
(स्रोत: भाकृअनुप-श्री सिद्धगिरि कृषि विज्ञान केन्द्र, कनेरी, कोल्हापुर, महाराष्ट्र)
फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें