Prince of Liechtenstein Visits ICAR-IARI, New Delhi

Prince of Liechtenstein Visits ICAR-IARI, New Delhi

28 अक्टूबर, 2026, नई दिल्ली

लिकटेंस्टाइन के हिज़ सेरेन हाईनेस (H.S.H.) वंशानुगत प्रिंस एलोइस ने आज भाकृअनुप–भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (भाकृअनुसं), नई दिल्ली का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य कृषि अनुसंधान, तकनीकी नवाचार तथा टिकाऊ कृषि-खाद्य प्रणालियों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की संभावनाओं का पता लगाना था। प्रिंस के साथ सुश्री सबाइन मोनाउनी, उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मामलों, पर्यावरण और संस्कृति मंत्री; श्री मार्टिन फ्रिक, निदेशक, विदेश मामलों का कार्यालय; श्री एंड्रियास फोसर, राजनयिक अधिकारी, विदेश मामलों का कार्यालय तथा सवाना सीड्स के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी उपस्थित थे।

प्रतिनिधिमंडल का स्वागत डॉ. एम.एल. जाट, सचिव (डेयर) एवं महानिदेशक (भाकृअनुप); डॉ. डी. के. यादव, उप महानिदेशक (भाकृअनुप) तथा डॉ. चेरुकमल्ली श्रीनिवास राव, निदेशक, भाकृअनुसं ने किया।

Prince of Liechtenstein Visits ICAR-IARI, New Delhi

डॉ. एम.एल. जाट ने भाकृअनुप के व्यापक कृषि अनुसंधान नेटवर्क तथा राष्ट्रीय कृषि विकास और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सहयोग, विशेष रूप से पड़ोसी देशों एवं ग्लोबल साउथ के देशों के साथ सहयोग में इसके योगदान का विस्तृत परिचय दिया। भारत के खाद्यान्न की कमी वाले देश से खाद्यान्न अधिशेष वाले राष्ट्र में हुए परिवर्तन का उल्लेख करते हुए उन्होंने प्रणाली विज्ञान, सहायक नीतियों और हितधारकों के सहयोग की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कृषि उत्पादन को मूल्य श्रृंखलाओं, पोषण, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और पर्यावरणीय स्थिरता से जोड़ने वाले एकीकृत एवं प्रणाली-आधारित दृष्टिकोणों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कृषि नवाचार, प्रौद्योगिकी अपनाने और मूल्य संवर्धन को गति देने में उद्योगों तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की रणनीतिक भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

डॉ. डी.के. यादव ने भाकृअनुप के फसल विज्ञान प्रभाग द्वारा खेतों एवं बागवानी फसलों की जलवायु-अनुकूल, जैव-संवर्धित और कम कृषि निवेश वाली किस्मों के विकास एवं व्यावसायीकरण में दिए गए योगदान को प्रस्तुत किया। उन्होंने पर्यावरणीय प्रभावों को न्यूनतम रखते हुए कृषि उत्पादकता बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।

Prince of Liechtenstein Visits ICAR-IARI, New Delhi

बैठक में जलवायु-अनुकूल कृषि, पोषण सुरक्षा, उन्नत फसल सुधार और टिकाऊ संसाधन प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। पोषण संबंधी परिणामों में सुधार के लिए जिंक और आयरन जैसे आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों से समृद्ध गेहूं सहित जैव-संवर्धन को एक महत्वपूर्ण उपाय के रूप में रेखांकित किया गया। अधिक उत्पादकता और बेहतर जलवायु अनुकूलन क्षमता वाली उन्नत फसल किस्मों के विकास में जीन संपादन तथा अन्य उन्नत जैव प्रौद्योगिकी उपकरणों की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

डॉ. चेरुकमल्ली श्रीनिवास राव ने भारत की हरित क्रांति में भाकृअनुप–भाकृअनुसं के ऐतिहासिक योगदान तथा कृषि उत्पादकता और पोषण सुरक्षा को मजबूत करने में संस्थान की निरंतर भूमिका पर प्रकाश डाला।

Prince of Liechtenstein Visits ICAR-IARI, New Delhi

प्रतिनिधिमंडल ने भाकृअनुप–भाकृअनुसं के आनुवंशिकी प्रभाग का दौरा किया और प्रभाग द्वारा विकसित विभिन्न फसल किस्मों के संबंध में वैज्ञानिकों के साथ संवाद किया। इस संवाद से उभरती कृषि प्रौद्योगिकियों और भविष्य के वैज्ञानिक सहयोग में उनके संभावित योगदान पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) पूर्व छात्र संघ का भी दौरा किया, जहां सदस्यों ने संस्थान के पूर्व छात्रों के साथ बातचीत की। हिज़ सेरेन हाईनेस प्रिंस एलोइस ने आईएआरआई पूर्व छात्र परिसर में पौधरोपण भी किया।

पौधरोपण के बाद हिज़ सेरेन हाईनेस प्रिंस एलोइस ने आईएआरआई पूर्व छात्र संघ (आईएए) कार्यालय में सामाजिक-आर्थिक प्रभाव अध्ययन रिपोर्ट, “धान की खेती में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, नवाचार और प्रौद्योगिकी: सवाना सीड्स का मामला” का विमोचन किया। भारतीय अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंध अनुसंधान परिषद (ICRIER) के अर्थशास्त्री डॉ. अशोक गुलाटी ने अध्ययन के प्रमुख निष्कर्ष प्रस्तुत किए तथा धान की खेती में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, नवाचार और प्रौद्योगिकी के सामाजिक-आर्थिक पहलुओं पर प्रकाश डाला।

Prince of Liechtenstein Visits ICAR-IARI, New Delhi

इस दौरे ने भारत और लिकटेंस्टाइन के बीच वैज्ञानिक आदान-प्रदान को मजबूत करने, सहयोगात्मक अनुसंधान की संभावनाएं तलाशने और संस्थागत साझेदारी विकसित करने के अवसरों को रेखांकित किया। इस तरह का सहयोग ज्ञान के आदान-प्रदान को सुगम बनाने के साथ-साथ उत्पादक, जलवायु-अनुकूल और पर्यावरणीय दृष्टि से सुदृढ़ कृषि-खाद्य प्रणालियों के विकास में सहायक हो सकता है।

(स्रोत: भाकृअनुप–भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली)

×