8 मार्च, 2026, उमियाम, मेघालय
केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, इम्फाल, के अंतर्गत उमियाम स्थित, कृषि विज्ञान में स्नातकोत्तर अध्ययन महाविद्यालय (सीपीजीएसएएस) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. अनुपम मिश्रा, कुलपति, सीएयू, इम्फाल, के संरक्षण में आयोजित किया गया तथा इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजबीर सिंह, उप-महानिदेशक (कृषि विस्तार), भाकृअनुप, उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. अनुपम मिश्रा और डॉ. राजबीर सिंह ने कृषि, शिक्षा एवं संस्थागत विकास में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को सराहा। उन्होंने महिला प्रतिभागियों को उनके समर्पण, उपलब्धियों एवं क्षेत्र में उनके मूल्यवान योगदान के लिए सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. पी. दास, पूर्व उप-महानिदेशक कृषि विस्तार), भाकृअनुप, डॉ. एम.एम. अधिकारी, पूर्व कुलपति, बिधान चन्द्र कृषि विश्वविद्यालय (बीसीकेवी),प. बंगाल, डॉ. जे.पी. शर्मा, पूर्व कुलपति, एसकेयूएएसटी, जम्मू; प्रो. डी. बासु, कुलपति, उत्तर बंग कृषि विश्वविद्यालय (यूबीकेवी), पश्चिम बंगाल; डॉ. वी.वी. सदामते, पूर्व सलाहकार (कृषि), योजना आयोग / कृषि मंत्रालय; तथा डॉ. के.डी. कोकाटे, पूर्व उप-महानिदेशक (कृषि विस्तार), भाकृअनुप, नई दिल्ली—इन सभी ने कृषि विकास और शिक्षा में महिलाओं की भूमिका पर अपना विचार साझा किया।
यह कार्यक्रम डॉ. दीपेन्द्र ठाकुरिया, डीन, सीपीजीएसएएस, उमियाम, के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के संकाय सदस्य, छात्र एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस आयोजन में कृषि, शिक्षा एवं सामुदायिक विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया, साथ ही वर्ष 2026 की थीम “पाने के लिए पहले प्रदान करें” पर विशेष जोर दिया गया।
(स्रोत: कृषि विस्तार प्रभाग, भाकृअनुप)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें