Reports on Capacity Building
Reports on Capacity Building
उच्च मात्स्यिकी शिक्षा’ पर राष्ट्रीय परामर्श
16 दिसंबर, 2016, मुंम्बई

भाकृअनुप – केन्द्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान (सीआईएफई), मुंम्बई द्वारा ‘उच्च मात्स्यिकी शिक्षा’ पर एक दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
‘जलजीव पालन विविधीकरणः नीली क्रांति की राह’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
‘जलजीव पालन विविधीकरणः नीली क्रांति की राह’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 1-3 दिसंबर, 2016 को भाकृअनुप – केन्द्रीय ताजा जलजीव पालन संस्थान (सीफा), भुबनेश्वर में किया गया।
‘उप हिमालयी तराई क्षेत्र के लिए बागवानी विकास’ पर कार्यशाला और ‘किसान मेला – 2016’

भाकृअनुप – केन्द्रीय रोपड़ फसल अनुसंधान संस्थान, कासरगोड़ के अनुसंधान केन्द्र मोहित नगर, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल द्वारा नारियल अनुसंधान की 100वीं वर्षगांठ समारोह के अवसर पर 20 – 22 अक्टूबर, 2016 को ‘उप हिमालयी तराई क्षेत्र के लिए बागवानी विकास’ विषय पर कार्यशाला और ‘किसान मेला – 2016’ का आयोजन किया गया।
बागवानी फसलों के प्रसंस्करण और उत्पादन में अभियांत्रिकी हस्तक्षेप
बागवानी फसलों के प्रसंस्करण और उत्पादन में अभियांत्रिकी हस्तक्षेप पर विचार मंथन व संवाद बैठक का आयोजन 24 – 25 अक्टूबर, 2016 तक भाकृअनुप – केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल में किया गया।
केवीके के दक्षता विकास पर दिशानिर्देश प्रशिक्षण
राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश और गुजरात के 24 केवीके प्रशिक्षकों को दक्षता निर्माण कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय ‘दक्षता विकास पर दिशानिर्देश प्रशिक्षण’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भाकृअनुप – कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी), जोधपुर द्वारा भारतीय कृषि दक्षता परिषद (एएससीआई) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

दलहनी फसलों की उत्पादन प्रौद्योगिकी पर क्षेत्रीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम
24 अक्टूबर, 2016, जोधपुर

भाकृअनुप - कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोधपुर द्वारा राजस्थान और गुजरात के 57 कृषि विज्ञान केन्द्रों के लिए दो दिवसीय (24-25 अक्टूबर, 2016) दलहनी फसलों की उत्पादन प्रौद्योगिकी पर क्षेत्रीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
फार्म मशीनरी कस्टम हायरिंग सेंटर पर विचारमंथन कार्यशाला
17 अक्टूबर 2016, हैदराबाद

भाकृअनुप – केन्द्रीय शुष्कभूमि अनुसंधान संस्थान (क्रीडा), हैदराबाद द्वारा एनआईसीआरए (निक्रा) के तहत “फार्म मशीनरी कस्टम हायरिंग सेंटर (सीएचसी) के लिए नीति तैयार करना” विषय पर एक दिवसीय विचार मंथन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
"अल्प प्रयुक्त सब्जी फसलों के आनुवांशिक संवर्धन के क्षेत्र में प्रगति" पर लघु पाठ्यक्रम का उद्घाटन
18 अक्टूबर, 2016, वाराणसी
"अल्प प्रयुक्त सब्जी फसलों के आनुवांशिक संवर्धन के क्षेत्र में प्रगति" पर शिक्षा संभाग, भाकृअनुप द्वारा प्रायोजित पाठ्यक्रम भाकृअनुप – राष्ट्रीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी में आयोजित किया गया।
Pagination
- Previous page
- Page 30
- Next page








फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें