Reports on Capacity Building

Reports on Capacity Building

अभिसरण मोड द्वारा प्रसार की मॉडल ग्राम प्रणाली की शुरूआत

उत्तर-पूर्वी पर्वतीय क्षेत्र के लिए भाकृअनुप का अनुसंधान परिसर, उमियम केन्‍द्र, मेघालय द्वारा जनजातीय उप योजना (TSP) तथा जलवायु अनुकूल कृषि पर राष्‍ट्रीय नवोन्‍मेष (NICRA) के साथ अभिसरण करते हुए  रिभोई जिले के नॉंगथिम्‍माई गांव में दिनांक 7–8 अक्‍तूबर, 2016 को ‘जनजातीय किसानों की आजीविका और पोषणिक सुरक्षा में सुधार लाने के लिए वैज्ञानिक विधि से सूअर तथा पोल्‍ट्री पालन’विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

‘फल चटकन और मृदा स्वाकस्य् क प्रबंधन’पर कार्यशाला का आयोजन

भाकृअनुप – राष्‍ट्रीय अनार अनुसंधान केन्‍द्र (NRCP), शोलापुर, महाराष्‍ट्र में ‘फल चटकन और मृदा स्‍वास्‍थ्‍य प्रबंधन’विषय पर दिनांक 3 अक्‍तूबर, 2015 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. एन.के. कृष्‍ण कुमार, उपमहानिदेशक (बागवानी विज्ञान), भाकृअनुप ने किया। डॉ. कुमार ने भाकृअनुप – राष्‍ट्रीय अनार अनुसंधान केन्‍द्र, शोलापुर, महाराष्‍ट्र में अभी हाल ही में स्‍थापित अनार प्रसंस्‍करण इकाई का भी औपचारिक उद्घाटन किया।

उमियम, मेघालय में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

उत्तर-पूर्वी भारत के अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों (आईएएस एवं आईएफएस) के लिए ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMHSY) के तहत जिला सिंचाई योजना (DIP) को तैयार करना’ विषय पर दिनांक 5 – 9 अक्‍तूबर, 2015 को उत्तर-पूर्वी पर्वतीय क्षेत्र के लिए भाकृअनुप का अनुसंधान परिसर, उमियम केन्‍द्र में पांच दिवसीय क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य अधिकारियों की तकनीकी दक्षता में संवृद्धि करना था ताकि उन्‍हें अपने जिले में ’प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना को प्रभावी ढ़ंग से लागू करने में समर्थ बनाया जा सके जिससे कि हर खेत को पानी  स्‍लोगन को वास्‍तविकता में साकार किया जा

‘मृदा एवं जल संरक्षण तथा जलसंभर प्रबंधन’ पर पाठ्यक्रम

भाकृअनुप – भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्‍थान (IISWC), देहरादून में छ: राज्‍यों (पंजाब -2; छत्‍तीसगढ़ – 8; नगालैण्ड – 2; केरल – 4; उत्‍तराखंड – 2; महाराष्‍ट्र – 5; तथा भाकृअनुप – भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्‍थान (IISWC), देहरादून से 2) से जुड़े 25 अधिकारियों के लिए ‘मृदा एवं जल संरक्षण तथा जलसंभर प्रबंधन’पर प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के 4 माह (8 अक्‍तूबर, 2015 से 7 फरवरी, 2016) वाले नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम के 113 वें बैच को प्रारंभ किया गया।

Certificate Course on

भाकृअनुप – केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल में प्रसार अधिकारियों के लिए मॉडल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम

27 अक्‍तूबर, 2015

Model Training Course for Extension Officers Inaugurated at ICAR - CIAE

आज भाकृअनुप – केन्‍द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्‍थान (CIAE), भोपाल में ‘स्‍वरोजगार अवसरों के लिए कस्‍टम हायरिंग के माध्‍यम से फार्म मशीनीकरण तथा उद्यमशीलता हेतु उन्‍नत कृषि मशीनरी’विषय पर दिनांक 27 अक्‍तूबर से 3 नवम्‍बर, 2015 को एक मॉडल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम को कृषि एवं सहकारिता विभाग, कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय, भारत सरकार ने प्रायोजित किया।

‘सूअरों में कृत्रिम निषेचन’ पर राष्ट्रीटय प्रशिक्षण कार्यक्रम

भाकृअनुप – केन्‍द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्‍थान (CCARI), गोवा द्वारा दिनांक 24 – 26 अक्‍तूबर, 2015 को ‘सूअरों में कृत्रिम निषेचन’ पर एक राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को जैवप्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार ने प्रायोजित किया।

भाकृअनुप – केन्द्रीय मीठा जलजीव पालन संस्थान, भुबनेश्वर द्वारा दाहोद, गुजरात में जनजातीय किसानों के लिए कार्यशाला व प्रशिक्षण

भाकृअनुप – केन्‍द्रीय मीठा जलजीव पालन संस्‍थान (CIFA), भुबनेश्वर  के आणंद स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केन्‍द्र द्वारा दिनांक 26 अक्‍तूबर, 2015 को भाकृअनुप – केन्‍द्रीय मीठा जलजीव पालन संस्‍थान, भुबनेश्वर  के जनजातीय उप योजना कार्यक्रम के अंतर्गत ‘गुजरात के जनजातीय मत्‍स्‍य किसानों द्वारा वैज्ञानिक जलजीव पालन’पर एक पारस्‍परिक कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पादप संरक्षण में स्वृदेशी तकनीकी ज्ञान की संदर्भगत प्रासंगिकता पर राष्ट्री य सेमिनार

भाकृअनुप – राष्‍ट्रीय समेकित नाशीजीव प्रबंध केन्‍द्र ( NCIPM), नई दिल्‍ली द्वारा ‘पादप संरक्षण में स्‍वदेशी तकनीकी ज्ञान  की संदर्भगत प्रासंगिकता, पर दो दिवसीय राष्‍ट्रीय सेमिनार का आयोजन दिनांक 28 – 29 अक्‍तूबर, 2015 को भाकृअनुप – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्‍थान (IARI), नई दिल्‍ली के साथ मिलकर नई दिल्‍ली में किया गया।

मक्का् की खेती और मूल्यप वर्धन पर क्षमता विकास

भाकृअनुप – भारतीय मक्‍का अनुसंधान संस्‍थान (IIMR), नई दिल्‍ली द्वारा चालू फसल मौसम (15 सितम्‍बर – 30 अक्‍तूबर, 2015) के दौरान मक्‍का की  उत्‍पादन तथा मूल्‍य वर्धन प्रौद्योगिकियों पर चार प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

वर्गाकार जाली का प्रशिक्षण तथा प्रदर्शन

अरनाला, महाराष्‍ट्र में दिनांक 28 – 31 अक्‍तूबर, 2015 को नेटफिश एवं भाकृअनुप – केन्‍द्रीय मात्स्यिकी प्रौद्योगिकी संस्‍थान ( CIFT), कोच्चि द्वारा डोल नेट्स में वर्गाकार जाली कोड एंड  के फैब्रीकेशन पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Training and demonstration of Square mesh in codend of Dol nets

×