भाकृअनुप–नार्म ने बजट प्रस्तुत होने के बाद आयोजित ऑनलाइन चर्चा में लिया भाग

भाकृअनुप–नार्म ने बजट प्रस्तुत होने के बाद आयोजित ऑनलाइन चर्चा में लिया भाग

6 मार्च, 2026, हैदराबाद

भाकृअनुप–राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी, हैदराबाद ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित बजट प्रस्तुत होने के बाद आयोजित ऑनलाइन चर्चा में अकादमी के कॉन्फ्रेंस हॉल से भाग लिया।

इस वेबिनार का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया। उन्होंने केन्द्रीय बजट में कृषि आधारित उद्यमिता तथा ग्रामीण आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पशुपालन, मत्स्य पालन, नारियल, काजू, कोको, चंदन, अगरवुड, अखरोट, बादाम तथा पाइन नट्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों में नीति-प्रोत्साहन का उल्लेख किया। साथ ही, सेल्फ-हेल्प एंटरप्रेन्योरशिप (एसएचई) मार्ट्स और ‘भारत विस्तार’ जैसे एआई आधारित किसान परामर्श मंच जैसी पहलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और निर्यात के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

 

ICAR–NAARM Participates in Post Budget Webinar

समापन सत्र में, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन तथा निर्यात के अवसरों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि समग्र कृषि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

डॉ. गोपाल लाल, निदेशक, भाकृअनुप–नार्म तथा अकादमी के संकाय सदस्यों ने वेबिनार में भाग लिया और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने एवं ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केन्द्रीय बजट में किए गए प्रावधानों की सराहना की।

(स्रोत: भाकृअनुप–राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी, हैदराबाद)

×