भाकृअनुप-पोल्ट्री अनुसंधान निदेशालय, हैदराबाद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 का किया आयोजन

भाकृअनुप-पोल्ट्री अनुसंधान निदेशालय, हैदराबाद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 का किया आयोजन

28 फरवरी, 2026, हैदराबाद

भाकृअनुप-पॉल्ट्री अनुसंधान निदेशालय, हैदराबाद, में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 का आयोजन का राष्ट्रीय थीम “विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को गति प्रदान करना” के अनुरूप किया गया। इस अवसर पर उन्नत पोल्ट्री तकनीकों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का उद्घाटन निदेशक द्वारा किया गया, जिसमें पोल्ट्री क्षेत्र में हाल के नवाचारों और अनुसंधान उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आर.एन. चटर्जी, निदेशक, भाकृअनुप-डीपीआर ने की।

National Science Day 2026 celebrated at ICAR-DPR, Hyderabad

डॉ. एस.एस. पॉल, प्रमुख, पीएनओएचपी प्रभाग, ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम का परिचय दिया। उन्होंने भारत की प्रख्यात महिला वैज्ञानिकों के महत्वपूर्ण योगदान को उनके वैज्ञानिक नवाचारों के माध्यम से रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने दैनिक जीवन में विज्ञान की भूमिका को समझाते हुए मानव विकास के लिए उभरती तकनीकी के महत्व पर जोर दिया।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. आर.एन. चटर्जी ने कर्मचारियों और विद्यार्थियों से राष्ट्र के वैज्ञानिक विकास में सार्थक योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने युवा शोधकर्ताओं को किसान समुदाय के हित में पोल्ट्री विज्ञान में उन्नत अनुसंधान करने के लिए प्रेरित किया तथा विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु महिलाओं को वैज्ञानिक अनुसंधान में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

National Science Day 2026 celebrated at ICAR-DPR, Hyderabad

इस अवसर पर संस्थान के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के आयोजन में सक्रिय भागीदारी की।

(स्रोत: भाकृअनुप-पोल्ट्री अनुसंधान निदेशालय, हैदराबाद) 

×