2 अक्टूबर, 2026, तिरुवनंतपुरम
भाकृअनुप-केन्द्रीय कंद फसल अनुसंधान संस्थान, तिरुवनंतपुरम, में आज स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। यह आयोजन स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के समापन के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
समारोह के अंतर्गत, शहरी हरित क्षेत्र और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए “एक पेड़ मां के नाम” पहल के तहत स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सीटीयू) में साफ-सफाई के बाद फलदार वृक्ष लगाए गए।

समापन कार्यक्रम के दौरान, स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल आयोजन में उनके बहुमूल्य योगदान और निरंतर सहयोग को मान्यता देते हुए सफाई मित्रों, विद्यार्थियों, कुशल कृषि कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और स्वयंसेवकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। अभियान के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में योगदान देने वाले सफाई मित्रों को पहले आयोजित कार्यक्रमों में भी सम्मानित किया गया था और पुरस्कार प्रदान किए गए थे।

भाकृअनुप-सीटीसीआरआई के सफाई मित्रों, सुरक्षा कर्मियों, कृषि श्रमिकों, अस्थायी एवं परियोजना कर्मचारियों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों, वैज्ञानिकों और अन्य कर्मचारियों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। उनकी सामूहिक भागीदारी ने अभियान की विषयवस्तु, “स्वच्छता में सहभाग—स्वच्छ भारत, विकसित भारत” की भावना को प्रतिबिंबित किया।
(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय कंद फसल अनुसंधान संस्थान, तिरुवनंतपुरम)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें