10 मई, 2026, कोच्चि
संसदीय राजभाषा समिति की तृतीय उप-समिति ने आज भाकृअनुप-केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई), कोच्चि का दौरा किया।
दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने समुद्री जैव विविधता संग्रहालय, समुद्री एक्वेरियम तथा समुद्री मेगाफौना संग्रहालय का भ्रमण किया, जहां समुद्री अनुसंधान, संरक्षण तथा जन-जागरूकता के क्षेत्र में भाकृअनुप-सीएमएफआरआई के योगदानों को प्रदर्शित किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में श्री नीरज डांगी, सांसद, राज्यसभा, डॉ. धर्मशीला गुप्ता, सांसद, राज्यसभा, श्री विक्रम सिंह, अवर सचिव, श्री राम नारायण शॉ, अनुसंधान अधिकारी, तथा श्री सहदेव सिंह, समिति रिपोर्टर, शामिल थे।
डॉ. ग्रिन्सन जॉर्ज, निदेशक, भाकृअनुप-सीएमएफआरआई, ने कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केन्द्र (एटीआईसी) में प्रस्तुतियों और वीडियो के माध्यम से समिति को संस्थान की प्रमुख गतिविधियों तथा उपलब्धियों की जानकारी दी।

समिति ने मछुआरा समुदायों के कल्याण और आजीविका संवर्धन के लिए भाकृअनुप-सीएमएफआरआई द्वारा विकसित नवाचारी प्रौद्योगिकियों और पहलों की सराहना की।
(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, कोच्चि)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें