27 अगस्त, 2022, मंडपम
श्री राहुल कुमार रेड्डी, आईएएस, सहायक सचिव, मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने आज क्षेत्र की गतिविधियों, विशेष रूप से पिंजड़ा आधारित खेती, समुद्री शैवाल की खेती और समुद्री पशुपालन का अध्ययन करने के लिए भाकृअनुप-केन्द्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान, कोच्चि के मंडपम क्षेत्रीय केंद्र का दौरा किया। उन्होंने केंद्र के वैज्ञानिकों के साथ बातचीत की और समुद्री हैचरी परिसर का दौरा किया जिसमें लाइव फीड उत्पादन इकाइयां, फिनफिश एवं समुद्री सजावटी मछली ब्रूडर और लार्वा कल्चर सुविधाएं शामिल हैं।
वह मुनाईकाडु, पाल्क बे में समुद्री पशुपालन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे, यहां उन्होंने समुद्री शैवाल और समुद्री पिंजड़ा आधारित खेती और आईएमटीए गतिविधियों का दौरा किया। इस अवसर पर पीएल 20 के कुल 0.9 मिलियन ग्रीन टाइगर श्रिम्प बीजों से समुद्री पशुपालन किया गया। उन्होंने समुद्री शैवाल एवं समुद्री पिंजड़ा आधारित मत्स्य उत्पादक किसानों के साथ भी बातचीत भी की।
(स्रोत: भाकृअनुप-केंद्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, कोच्चि)
फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें