7-9 अक्टूबर, 2026, चेन्नई
भाकृअनुप–केन्द्रीय खारा जल जलीय कृषि संस्थान, चेन्नई ने 7-9 अक्टूबर, 2026 के दौरान “जलीय कृषि तालाब के जल एवं मृदा विश्लेषण तकनीकों और परिणामों की व्याख्या” विषय पर तीन दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण का आयोजन किया। इसमें तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल से एमपीईडीए, किसानों, तकनीकी कर्मियों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों, इंजीनियरों और शोधार्थियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 19 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण का दृष्टिकोण ‘करके सीखने की पद्धति’ था, ताकि प्रतिभागियों को जल एवं मृदा विश्लेषण, विश्लेषणात्मक परिणामों की अनुकूलित व्याख्या तथा टिकाऊ और लाभकारी जलीय कृषि के लिए जल एवं मृदा की गुणवत्ता के प्रमुख मानकों को बनाए रखने हेतु उपयुक्त प्रबंधन पद्धतियों को अपनाने का व्यावहारिक कौशल प्रदान किया जा सके।

During the training programme, participants learned about the important parameters for selecting suitable sites for aquaculture, key soil and water quality parameters to be monitored during the culture cycle, and the role of microbes in pond health management. They were also trained in soil and water sampling methodologies and gained an understanding of the importance of diurnal variations in water quality parameters. In addition, the participants were sensitised to the impacts of El Niño on aquaculture and the precautionary measures to be adopted to minimise its effects.
Dr M. Kailasam, Director, ICAR-CIBA, inaugurated the training programme emphasized the importance of pond health management and diversification of aquaculture species based on the quality of source water.
Dr C. Gopal, Former Director, ICAR-CIBA and Former Member Secretary, Coastal Aquaculture Authority, Govt. of India participated as the Chief Guest and delivered the inaugural address. He highlighted the importance of redox potential in pond health management and appreciated the farmer-oriented technologies developed by ICAR-CIBA. The training manual was digitally released by the dignitaries during the inaugural programme.

स्वागत संबोधन में मृदा एवं जल गुणवत्ता मानकों की निगरानी और उपयुक्त प्रबंधन पद्धतियों को अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
प्रशिक्षण मॉड्यूल में प्रभावी जलीय कृषि प्रबंधन, विशेष रूप से किसान स्तर पर, विश्लेषणात्मक परिणामों की उचित व्याख्या के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
समापन सत्र के दौरान प्रशिक्षु प्रतिभागियों ने अपनी व्यावसायिक आवश्यकताओं के लिए इस प्रशिक्षण की प्रासंगिकता पर जोर दिया और कहा कि अर्जित ज्ञान एवं कौशल को टिकाऊ जलीय कृषि विकास में सहायता करने और किसानों को उपयुक्त तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए उनकी संबंधित क्षेत्रीय गतिविधियों में लागू किया जाएगा।
(स्रोत: भाकृअनुप–केन्द्रीय खारा जल जलीय कृषि संस्थान, चेन्नई)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें