श्री निखिल यू. देसाई, सचिव (कृषि), गोवा सरकार ने भाकृअनुप-सीसीएआरआई, गोवा का किया दौरा

श्री निखिल यू. देसाई, सचिव (कृषि), गोवा सरकार ने भाकृअनुप-सीसीएआरआई, गोवा का किया दौरा

18 जून, 2026, गोवा

श्री निखिल यू. देसाई, आईएएस, सचिव (कृषि), गोवा सरकार ने आज भाकृअनुप–केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (भाकृअनुप-सीसीएआरआई), गोवा का दौरा किया और भाकृअनुप–केवीके, उत्तर गोवा के उन्नयन के प्रस्ताव की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक देशभर के कृषि विज्ञान केंद्रों के आधुनिकीकरण के लिए मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं के अनुरूप आयोजित की गई थी। डॉ. शिरीष नारनवरे, निदेशक (प्रभारी), भाकृअनुप-सीसीएआरआई, ने सचिव का स्वागत किया।

Shri Nikhil U. Dessai, Secretary (Agriculture), Govt of Goa, Visits ICAR- CCARI, Goa

विशेषज्ञों ने भाकृअनुप-सीसीएआरआई की प्रमुख गतिविधियों और उपलब्धियों को प्रस्तुत किया तथा भाकृअनुप–केवीके, उत्तर गोवा के उन्नयन के लिए एक व्यापक प्रस्ताव की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसे सचिव (डीएआरई) एवं महानिदेशक, भाकृअनुप से प्राप्त संचार के अनुरूप तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव में केवीके, उत्तर गोवा में कई आधुनिक सुविधाओं और अवसंरचना इकाइयों की स्थापना की परिकल्पना की गई है।

विचार-विमर्श के दौरान सचिव ने गोवा में कृषि अनुसंधान और विकास में संस्थान के योगदान की सराहना की और स्थानीय फसलों तथा फल प्रजातियों के संरक्षण तथा आवश्यकता-आधारित अनुसंधान एवं विकास पहलों के माध्यम से स्थान-विशिष्ट कृषि चुनौतियों के समाधान के लिए भाकृअनुप-सीसीएआरआई और कृषि निदेशालय के बीच घनिष्ठ सहयोग पर बल दिया। उन्होंने उपयुक्त प्रस्तावों के लिए सहयोग का आश्वासन भी दिया। भाकृअनुप-सीसीएआरआई द्वारा कार्यान्वित आरकेवीवाई प्रायोजित परियोजनाओं से संबंधित वित्तीय और लेखा-परीक्षा मामलों की भी समीक्षा की गई।
 

Shri Nikhil U. Dessai, Secretary (Agriculture), Govt of Goa, Visits ICAR- CCARI, Goa

बैठक के बाद, श्री देसाई और कृषि निदेशालय के अधिकारियों ने प्रस्तावित सुविधाओं के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण करने हेतु आईसीएआर–केवीके, उत्तर गोवा का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान के फार्म का भी भ्रमण किया और जल संरक्षण, बांस उद्यान (बम्बूसेटम) विकास तथा कृषि-पर्यटन संबंधी पहलों की सराहना की। उन्होंने ज्ञान साझा करने, क्षमता निर्माण और संस्थागत सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों और फार्म प्रबंधकों द्वारा भाकृअनुप-सीसीएआरआई के नियमित दौरे को प्रोत्साहित किया।

बैठक और क्षेत्र भ्रमण में श्री संदीप फोल देसाई, निदेशक (कृषि); श्री नितिन बखले, उप निदेशक एवं आरकेवीवाई नोडल अधिकारी, गोवा सरकार; संस्थान के सभी वैज्ञानिक और तकनीकी अधिकारी; केवीके, उत्तर गोवा के विषय विशेषज्ञ; तथा कृषि निदेशालय के अधिकारियों ने भाग लिया।

(स्रोत: भाकृअनुप–केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा)

×