भाकृअनुप-केन्द्रीय शुष्क भूमि कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद द्वारा 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022 तक मनाया जाने वाला सतर्कता जागरूकता सप्ताह आज यहां संपन्न हुआ।

इस सप्ताह के दौरान संस्थान में विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
भाकृअनुप-क्रीडा के कर्मचारियों ने 31 अक्टूबर को सत्यनिष्ठा की शपथ ली।

सुग्राही अधिकारियों को लंबित गतिविधियों को निष्पादित/समाप्त करने के लिए विभिन्न उत्तरदायित्वों पर 'लोक सेवक की आचार संहिता' और 'वित्तीय मामलों के संदर्भ में सतर्कता जागरूकता' पर व्याख्यान दिए गए।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह - 2022 के एक भाग के रूप में, एक व्याख्यान प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता और 'एक विकसित राष्ट्र के बनने के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत' विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
केवीके ग्राम गद्दीमल्लैयाह गुडा, याचाराम मंडल, रंगारेड्डी जिले में भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों पर नागरिकों, किसानों और अन्य हितधारकों को जागरूक करने के लिए ग्राम पंचायत में जागरूकता के प्रसार के लिए एक "ग्राम सभा जागरूकता" कार्यक्रम आयोजित की गई।
ग्राम सभा में कई विस्तार कार्यकर्ताओं सहित लगभग 50 किसानों ने भाग लिया। वैज्ञानिकों ने किसानों के साथ बातचीत की और स्थानीय भाषा तेलुगु में पोस्टरों की मदद से सतर्कता के प्रति जागरूक होने के महत्व के बारे में बताया, जो बैठक के दौरान प्रदर्शित किए गए थे।
डॉ. के. सम्मी रेड्डी, प्रभारी निदेशक, भाकृअनुप-क्रीडा ने समापन सत्र में दिन-प्रतिदिन की आधिकारिक गतिविधियों में सतर्क रहने के महत्व के बारे में जानकारी दी और इस बात पर जोर दिया कि इसे न केवल एक सप्ताह तक देखा जाना चाहिए बल्कि और यह पूरे वर्ष और 365 दिनों इसे ध्यान में रखे जाने की जरूरत है।
डॉ. एम. श्रीनिवास राव, सतर्कता अधिकारी, भाकृअनुप-क्रीडा ने सप्ताह के दौरान की गई विभिन्न गतिविधियों को प्रस्तुत किया और कर्मचारियों से आधिकारिक प्रक्रियाओं में अनियमितताओं से बचने के लिए कई निवारक सतर्कता उपायों को अपनाने का आग्रह भी किया।







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें