24 अक्टूबर 2016, मुंबई
श्री पुरूषोत्तम रूपाला, राज्य कृषि एवं किसान कल्याण तथा पंचायती राज्य मंत्री द्वारा भाकृअनुप - केन्द्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान, मुंबई का दौरा किया गया।
मंत्री महोदय ने अपने संबोधन में किसानों एवं हितधारकों के लिए प्रयोगशाला से खेत तक प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण पर बल दिया। उन्होंने वर्तमान में आयातित खाद्य तेलों के स्थान पर बिनौला तेल के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। मंत्री महोदय ने सिरकोट, मुंबई में नैनोसेलुलोज पायलट प्लांट सुविधा स्थापना की प्रशंसा की और उत्पाद विकास के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
श्री रूपाला ने संस्थान की प्रयोगशालाओं, नैनोसेलुलोज पायलट प्लांट और प्रदर्शनी व आगंतुक कक्ष का अवलोकन किया।
डॉ. पी.जी. पाटिल, निदेशक ने संस्थान की अनुसंधान गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
श्री सुरेश कोटक, अध्यक्ष, भारतीय कपास विकास सोसाइटी व अध्यक्ष, कोटक फाउन्डेशन ने अपने संबोधन में मानव निर्मित रेशों से उत्पन्न खतरों से निपटने के लिए कपास आधारित अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने के महत्व के बारे में बताया।
(स्रोतः भाकृअनुप – केन्द्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान, मुंबई)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें